जीवन पर कविताएँ, हिंदी कविता संग्रह

Smile Poem In Hindi | मुस्कान पर कविता


Smile Poem In Hindi – ‘मुस्कान’ कविता में मुस्काने का महत्त्व प्रतिपादित करते हुए कहा है कि मुस्कान मनुष्य के चेहरे पर प्रकट होने वाला वह भाव है जिससे व्यक्ति के मन की प्रसन्नता का पता चलता है। मुस्काते हुए व्यक्ति से सभी लोग मित्रता करना चाहते हैं। मुस्काते हुए बच्चे अपनी मुस्कुराहट से आस – पास का वातावरण महका देते हैं। मुस्काते रहने वाला व्यक्ति, क्रोध, अन्याय, अत्याचार, हिंसा जैसी बुराइयों से दूर रहकर विश्व में शांति बनाए रखने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। हमें प्रयास करना चाहिए कि हम दूसरों को भी मुस्काने का अवसर प्रदान करें।

Smile Poem In Hindi
मुस्कान पर कविता

Smile Poem In Hindi

जब खिलती मुखड़े के ऊपर
मन्द मधुर मुस्कान,
हो जाती तब अनजाने से
बिना कहे पहचान।

मुस्काकर हर बाधा को जो
हँस – हँस जाता झेल,
जीवन का हर दुःख ही उसको
लगता जैसे खेल।

मुस्कानों से छलका पड़ता
मन का सुन्दर रूप,
ये जग को जगमग करती हैं
ज्यों प्रातः की धूप।

मुस्काने वाले के मन में
होते विमल विचार,
ऐसे में वह नहीं और पर
करता अत्याचार।

मुस्काते बच्चे लगते हैं
जैसे खिलते फूल,
महक रही है जिनके कारण
इस धरती की धूल।

मुस्काने से खिल उठता है
सारा ही परिवेश,
विश्व – शांति का मुस्कानों में
छुपा हुआ संदेश।

जीवन को देता सुख सच्चा
मुस्काने का कर्म,
औरों को देना मुस्कानें
सबसे अच्छा धर्म।

” ढलती शाम पर कविता ” आपको कैसी लगी? अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें।

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग की यह कविताएँ :-

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

धन्यवाद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *