ज़िन्दगी-प्रेरणादायक, शायरी की डायरी

चुनौतियों पर शायरी :- चुनौती को समर्पित शायरी संग्रह | चैलेंज शायरी हिंदी


चुनौतियों के बिना जीवन का अर्थ नहीं है। चुनौतियाँ ही होती हैं जो एक इन्सान के अन्दर के गुणों को बहार लेकर आती हैं। चुनौतियां ही होती हैं जिन्हें पार कर एक इन्सान सफलता प्राप्त करता है। आज हम आपके लिए लाये हैं चुनौतियों से लड़ने के प्रेरित करता शायरी संग्रह “ चुनौतियों पर शायरी ” :-

चुनौतियों पर शायरी

चुनौतियों पर शायरी

1.

वीर पुरुष को कहाँ भला
किसी चीज का भी डर है,
इस जीवन में उसके लिए
चुनौतियाँ ही अवसर हैं।

2.

चुनौती से जो डर गया
वो जीते जी ही मर गया,
मानव वही महान जो
विपदाओं में निखर गया।

3.

जीवन में होती सदा
उसकी जय-जयकार,
अपने दम पर जो करे
चुनौतियों को पार।

4.

चुनौतियों पर शायरी - चुनौतियों से डरना नहीं अब हमको टकराना होगा, गर सपनों को पाना है तो हद से आगे जाना होगा।

चुनौतियों से डरना नहीं
अब हमको टकराना होगा,
गर सपनों को पाना है तो
हद से आगे जाना होगा।

5.

पा लेता है वो हर मंजिल
हर बाधाओं को पार करे,
जग उसकी जय-जयकार करे
जो चुनौतियाँ स्वीकार करे।

6.

जीवन में कुछ करना है
मन में जिसने ठान लिया,
चुनौतियों से लड़कर जग में
उसने अपना नाम किया।

7.

चुनौतियों के सागर में
जो डूब गया वो हार गया,
हिम्मत जिसने दिखलाई वो
तैर सफलता द्वार गया।

8.

चुनौतियों पर शायरी - हर क्षण ताने मार रही हैं चुनौतियाँ ललकार रही हैं, लड़कर इनसे आगे तो बढ़ो खुशियाँ खड़ी पुकार रही हैं।

हर क्षण ताने मार रही हैं
चुनौतियाँ ललकार रही हैं,
लड़कर इनसे आगे तो बढ़ो
खुशियाँ खड़ी पुकार रही हैं।

9.

जब भी चुनौती आती है
सबक एक नया सिखाती है,
कैसे बने सफल जीवन
हमको राह दिखाती है।

10.

चुनौतियों से यदि मानव
होता नहीं भयभीत,
जीवन के हर क्षेत्र में
मिलती उसको जीत।

11.

नहीं डरे करे सदा
चुनौतियों का सामना,
पूर्ण होती है तभी
जीवन की सभी कामना।

12.

चुनौतियों से घबराना, होता वीरों का काम नहीं
मंजिल न जब तक मिल जाए, करते वो विश्राम नहीं।
संघर्ष भरे इस जीवन का, यही है सच्चा सार
बिना परिश्रम जग में किसीका, होता कोई नाम नहीं।

13.

challenge shayarichallenge shayari image बिना चुनौती जीवन कोई ख़ास नहीं होता, बिना परिश्रम कुछ भी अपने पास नहीं होता। जीवन में सब कुछ मुमकिन है कोशिश कर के देख जीत नहीं होती जब तक विश्वास नहीं होता।।

बिना चुनौती जीवन कोई ख़ास नहीं होता,
बिना परिश्रम कुछ भी अपने पास नहीं होता।
जीवन में सब कुछ मुमकिन है कोशिश कर के देख
जीत नहीं होती जब तक विश्वास नहीं होता।।

चुनौतियों पर शायरी आपको कैसी लगी ? अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें।

पढ़िए अप्रतिम ब्लॉग के ये बेहतरीन शायरी संग्रह :-

धन्यवाद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *