सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय | दिलचस्प और अचूक तरीके
आप पढ़ रहे है -सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय ।
आज-कल ज़माना बहुत त्तेज हो गया है। हर तरफ भाग-दौड़ मची हुयी है। सबको यही जल्दी रहती है कि उनका काम जल्द से जल्द ख़त्म हो। लेकिन अगर काम जल्दी करने हैं तो उन्हें शुरू भी जल्दी करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे जरुरी है सुबह जल्दी उठना। आज तक आपने अलग-अलग वेबसाइट्स पर या किसी और माध्यम से सुबह जल्दी उठने के तरीके पढ़े,देखे और सुने होंगे। पर जो तरीके आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपने सोचे भी नहीं होंगे। आइये पढ़ते हैं सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय ।
[ ध्यान दें – यह लेख ” सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प तरीके "आप लोगो की सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए लिखा गया है, कृपया जो अपने आप को रिस्क टेकर मानते है वही सीरियसली ले, अगर आप इनमे से कोई तरीका ट्राई मारते है तो कृपया उसका रिजल्ट हमें जरुर बताये। :-p ]
सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय
1. नींद उड़ाने का जुगाड़ :- सुबह न उठ पाने का सबसे बड़ा कारण है नींद। इसलिए पहले वो रास्ता ढूंढें जिससे आपकी नींद उड़ जाये। फिर न रहेगी नींद ना सुबह उठने की टेंशन।
2. भारतीय रेल की सहायता लें :- रात को सोने के लिए एक अच्छी की जगह ढूंढें जहाँ काफी शोर आता हो। इसके लिए रेलवे ट्रैक बहुत बढ़िया जगह है। आप अपनी चारपाई रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर बिछा लें। आने जाने वाली ट्रेनें आपको हर 10 मिनट में उठा देंगी।
3. कर्ज से होगी कृपा :- अलग-अलग लोगों से खूब सारा कर्ज लें और उन्हें हर दफा सुबह आने को कहें। वो खुद आकर आपको सुबह उठा दिया करेंगे। हो सकता है आपकी थोड़ी मालिश फ्री में हो जाये।
4. मच्छर अच्छे हैं :-किसी ऐसे इलाके में घर ले लें जहाँ खूब मच्छर हों। कसम से आप सोना चाहेंगे तो भी नहीं सो पाएँगे।
5. उठाने वाली चाभियाँ :-रात को सोते समय सारे टूथब्रश और टूथपेस्ट छिपा कर रख दें या फिर बाथरूम में ताला लगा कर सो जाएँ। सुबह होते ही आप पर ऐसा हमला होगा जैसा पाकिस्तान से आतंकवादी भी नहीं करते। और उन तालों की चाभियाँ आपके सुबह जल्दी उठने में आपकी मदद करेंगी।
6. जैसे को तैसा :-खूब विज्ञान पढ़ें और एक ऐसी मशीन बनायें जो पूरे मोहल्ले के लोगों को उठा आये। उसके बाद मोहल्ले वाले खुद-ब-खुद आपको उठाने आ जायेंगे। इसे हम कहते हैं जैसे को तैसा।
7. खाट पर खटमल :-सोने के लिए ऐसी खाट (चारपाई) का इंतजाम करें जिसमे खटमल हो। आगे आप खुद समझदार हैं।
8. मुर्गीखाना :- जी नहीं आपको मुर्गीखाना नहीं बनाना बल्कि कुछ मुर्गे और मुर्गी अपने कमरे में पालने हैं। सुबह होते ही कोई और उठे या न उठे आप उन मुर्गो को भगाने के लिए जरुर उठ जाएँगे।
9. घर से बाहर निकलें :- रात को अपना बिस्तर लेकर किसी ऐसी दुकान के बहार सो जाएँ जो सब से पहले खुलती हो। सुबह जब दुकान खोलने आएँगे तो वे खुद ही आपको उठा देंगे।
10. थिंक हटके :- और अंत में एक रामबाण उपाय। एक नाईट शिफ्ट की नौकरी ढूंढो। दिन में आराम से सो जाओ सुबह उठने की झंझट ही ख़त्म।
उम्मीद करते हैं आपको ये सुबह जल्दी उठने के 10 दिलचस्प उपाय पसंद आये होंगे। अगर आप के पास भी ऐसा ही कोई अनोखा तरीका है तो कमेंट बॉक्स में जरुर शेयर करें।
धन्यवाद।
हा हा हा , वास्तव में बहुत रोचक तरीके है सुबह उठाने के
धन्यवाद विनीत जैन जी…..एक बार प्रयास जरूर कीजियेगा…
waav ti so nice ariseing in morning
yes Vishnu Kumar it keeps health Good also
ये तरीके नॉनसेंस आप को ही सुबह उठा सकते है।बच्चो वाली बात करते हो यार।
हाहाहा विकास भाई, लगता है आपने लेख के टिप नही पढ़ा, खैर लेकिन एक बात बता दूँ, ये तरीके नॉनसेंस तो है लेकिन कारगर है खासकर उन लोगो के लिए जो सुबह जल्दी तो उठाना चाहते है उन्हें हर तरीके भी पता है फिर भी नही उठते… वैसे ऐसा कोई इन्सान नही होगा जिसे सुबह उठने के तरीके पता नही होगा, हर कोई उन्ही घिसी पीती बातो की ही सलाह देता है जो हर किसी को पता है, जानते सब है लेकिन कोई उन बातो का बाते का इस्तेमाल करते नही.. इसलिए उन्हें जरुरत है ऐसे नॉन सेंस तरीको की.. और हां इस भूल में मत रहिएगा की ये बच्चो वाली बाते है… हाहाहा, इन तरीको को अपनाना बच्चो का खेल नही है. आप खुद एक try देके देख सकते है….
No its really working n I too like it…thanx for give me lol exercise….
Thanks sachin to appreciate our idea…. Hope you enjoyed it..m
? hahahahahaha verry nice sir ji aise nayab trike aaj pahli bar sun rha hu
धन्यवाद राकेश पांडेय जी। जिंदगी में कुछ चीजें अक्सर पहली बार ही होती हैं।
Ha ha ha…nice airtical sir Ji mja asgaya ..hhhh
Thanks Deepak Meena…
THANKS SIR
Bakwassss hai
Bilkul sahi kaha shikha Pandey ji aapne. Agar aapko sahi tareeka pta hai to mujhe nhi lagta apko iski jaroorat hogi. Apna keemti samay dene ke liye dhanywad.