Home » रोचक जानकारियां » सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है | Saurmandal Ka Sabse Bada Grah Kaun Sa Hai

सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है | Saurmandal Ka Sabse Bada Grah Kaun Sa Hai

by Sandeep Kumar Singh
6 minutes read

Saurmandal Ka Sabse Bada Grah Kaun Sa Hai | सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा हैसौरमंडल सूर्य का परिवार है जिसमें सबका जन्मदाता सूर्य, सभी ग्रह ( Planets ) , बौने ग्रह ( Dwarf Planets ) ,  क्षुद्रग्रह ( Asteroid ), प्राकृतिक उपग्रह ( Natural Satellites ) , उल्का ( Comets ) आदि हैं। ये सब एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल ( Gravitational Force ) से बंधे हैं। लेकिन सूर्य इन सबमें सबसे शक्तिशाली है इसलिए सौरमंडल यानी कि सूर्य के परिवार के सभी सदस्य सूर्य के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इनमें ग्रह भी शामिल हैं।

और आज हम जानने वाले हैं ( Saurmandal Ka Sabse Bada Grah Kaun Sa Hai ) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ? सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह के बारे में जानकारी ( Jupiter Planet In Hindi ) से पहले आइये जान लेते हैं सौरमंडल में कितने ग्रह होते हैं।

सबसे बड़ा ग्रह – नाम

Jupiter Planet का हिंदी नाम बृहस्पति ग्रह है। बृहस्पति ग्रह को प्राचीन काल से जान लिया गया था। यह रात को आसमान में नग्न आँखों से दिखाई देता है और कभी कभी दिन में भी देखा जा सकता है जब सूर्य नीचे हो। रोमनों ने इसका नाम ज्यूपिटर रखा ( लेटिन: Iuppiter, Iūpiter ), जो रोमन पौराणिक कथाओं के प्रमुख देवता है। भारत में बृहस्पति को देवताओं का गुरु मन जाता है।

सौर मंडल में कितने ग्रह होते है?

किताबों में कभी हमारे सौरमंडल में 9 ग्रह हैं ऐसा पढ़ाया जाता था। लेकिन एक दिन तो हमारी दुनिया ही बदल गयी जब पता चला की यम ग्रह ( Pluto Planet ) ग्रह तो है लेकिन अभी बौना है। इसके बाद इसे बौने ग्रह ( Dwarf Planet ) की श्रेणी में डाल दिया गया। पाँच चंद्रमा लेकर घूमने वाला यम ग्रह ( Pluto Planet ) सौरमंडल का सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

फिलहाल हमारे सौर मंडल में आने वाले ग्रहों की संख्या 8 है जिन्हें दो भागों में बांटा गया है :- आंतरिक ग्रह (Internal Planets ) और बाहरी ग्रह (External Planets )। इन ग्रहों को दो भागों में बाँटने का कारण है क्षुद्रग्रह घेरा ( Asteroid Belt )। यह घेरा मंगल ( Mars ) और बृहस्पति ( Jupiter ) ग्रह के बीच में है। इनकी संख्या हजारों-लाखों में हैं। आइये अब जानते हैं ( Saurmandal Ka Sabse Bada Grah Kaun Sa Hai ) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ?

Saurmandal Ka Sabse Bada Grah
सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह

सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है

यह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। शुक्र ग्रह के बाद कई बार यह ग्रह सबसे ज्यादा चमकता है। जिसका कारण है इसका विशाल आकार। इसका व्यास धरती से 11 गुना ज्यादा है। यह ग्रह सूर्य की भांति ही हाइड्रोजन और हीलियम से बना है। इसलिए इसे गैस दानव भी कहा जाता है। इसके तेज गति से घूमने के कारण यहाँ अक्सर तूफान आते रहते हैं। गैनिमीड ( Ganymede ) बृहस्पति का सबसे बड़ा चन्द्रमा है जिसका व्यास बुध ग्रह से भी ज्यादा है।

सौरमंडल के इस सबसे बड़े ग्रह को खुद का चक्कर लगाने ( Rotation ) में सभी ग्रहों से कम समय लगता है। जिस कारण यहाँ का एक दिन तकरीबन 10 घंटे का होता है। वहीं अगर बात करें सूरज का चक्कर लगाने ( Revolution ) की तो दूरी ज्यादा होने के कारण बृहस्पति ग्रह को 11.86 साल का समय लगता है।

Facts About Jupiter planet In Hindi
बृहस्पति ग्रह के बारे में रोचक जानकारी

1. यदि पृथ्वी एक अंगूर के आकार की होती, तो बृहस्पति एक बास्केटबॉल के आकार का होता।

2. बृहस्पति एक गैस विशालकाय है और इसलिए इसमें पृथ्वी जैसी सतह का अभाव है। यदि इसके अंदर एक ठोस कोर है, तो यह संभवतः केवल पृथ्वी के आकार के बारे में है।

3. बृहस्पति के 75 से अधिक चंद्रमा हैं।

4. 1979 में वोयाजर मिशन ( Voyager mission ) ने बृहस्पति के रिंग सिस्टम की खोज की। यह रिंग बहुत ही फीकी ( Faint ) है। हमारे सौर मंडल के सभी चार विशाल ग्रहों में रिंग सिस्टम हैं।

5. नौ अंतरिक्ष यान बृहस्पति का दौरा कर चुके हैं। सात ने उड़ान भरी और दो ने इस विशाल गैस की परिक्रमा की। सबसे हाल ही में, जूनो ( Juno )  2016 में बृहस्पति पर पहुंचा।

6. जैसा कि हम जानते हैं, बृहस्पति ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। लेकिन बृहस्पति के कुछ चन्द्रमाओं के अन्दर महासागर हैं जहाँ जीवन संभव हो सकता है।

7. बृहस्पति का ग्रेट रेड स्पॉट एक विशाल तूफान है जो पृथ्वी के आकार से लगभग दोगुना है और एक सदी से भी अधिक समय से व्याप्त है।

8. बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमा ( गैलीलियन उपग्रह – The Galilean Satellites ) आयो ( Io ), यूरोपा ( Europa ), गेनीमेड ( Ganymede ) और कैलिस्टो ( Callisto ) हैं।

9. बृहस्पति सौरमंडल का सबसे पुराना ग्रह होने की संभावना है।

10. बृहस्पति का ऊपरी वायुमंडल आयतन के हिसाब से लगभग 90% हाइड्रोजन और 10% हीलियम है। इसके साथ ही कार्बन, ईथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड, नियॉन, ऑक्सीजन, फॉस्फीन और सल्फर की आंशिक मात्रा भी होती है।

11. बृहस्पति के वायुमंडल की सबसे बाहरी परत में जमे हुए अमोनिया के क्रिस्टल होते हैं।

12. सौरमंडल में बृहस्पति का ग्रहीय वातावरण ( Planetary Atmosphere ) सबसे गहरा है।

बृहस्पति ग्रह ( Jupiter Planet In Hindi ) की जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

पढ़िए सौरमंडल से संबंधित यह बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.