हिंदी सुविचार संग्रह

Aurat Quotes In Hindi | नारी पर अनमोल वचन | Quotes For Women


Aurat Quotes In Hindi – माँ, बहन, बेटी, बहु, पत्नी आदि सब नारी  का ही रूप हैं। इस सृष्टि पर मानव जाति के अस्तित्व का कारण ही नारी है। नारी वह प्रकाश है जो एक नए जीवन को प्रकाशमान करती है। जो संबंधों का पालन-पोषण करती है। नारी कितनी महान है इसका अंदाजा इसी से लगा लेना चाहिए कि पुरुष की तुलना कभी किसी देव से नहीं होती लेकिन नारी को देवी की उपाधि दी जाती है। आइये पढ़ते हैं उसी नारी को समर्पित सुविचारों का संग्रह ” नारी पर अनमोल वचन ”

Aurat Quotes In Hindi
नारी पर अनमोल वचननारी पर अनमोल वचन


1. नारी से ही सृष्टि है, नारी से परिवार है। नारी को सम्मान दो, यह उसका अधिकार है।


2. नारी वह वृक्ष है जिस पर रिश्तों की शाखाएं जन्म लेती हैं।


3. ईंट-पत्थरों से तो मकान बनते हैं। उसे घर तो बस एक औरत ही बना सकती है।


4. एक परिवार की ख़ुशी उस घर में रहने वाली स्त्री की ख़ुशी पर निर्भर करती है।


5. अगर पुरुष महान हो सकता है तो उसे जन्म देने वाली नारी कितनी महान होगी।


Aurat Quotes Images In Hindi | नारी पर अनमोल वचन |

6. संसार में एक औरत ही है जो दो परिवारों को जोड़ती है और दो परिवारों में जीवन बिताती है।


7. सीमित रुपयों में घर का खर्च बस एक औरत ही चला सकती है।


8. नारी के गुणों के कारण ही उन्हें देवी का रूप कहा जाता है।


9. विवाह के बाद नारी अर्धांगिनी होती है सेविका नहीं।


10. मर्द अभी तक साबित नहीं कर पाया कि वो घर सँभालते हुए घर के बाहर भी कुछ बड़ा कर सकता है। वहीं औरत ने ये कर के दिखाया है।


11. हर इन्सान की पहली गुरु एक औरत यानि कि उसकी माँ ही होती है।


12. अपनी इच्छाओं का दमन कर अपने परिवार की इच्छाओं का खयाल एक औरत ही रख सकती है।


Women Quotes Images In Hindi

13. भगवान् और धरती माँ के बाद अगर किसी में सृजन शक्ति है तो वह नारी में है।


14. एक परिवार का भविष्य हमेशा नारी के हाथ में ही होता है।


15. एक स्त्री ही है जो तबीयत ख़राब होने पर भी काम करने से पीछे नहीं हटती।


16. नारी घर की लक्ष्मी होती है क्योंकि वही है जो घर के खर्चों का हिसाब रखती है।


17. औरत इस दुनिया में त्याग और तपस्या का दूसरा रूप है।


18. घर में रहने वाली स्त्री यदि दुखी है तो उस घर का भविष्य खतरे में है।


19. जहाँ नारी का सम्मान होता है वहीं ईश्वर वास करते हैं और जहाँ नारी का अपमान होता है वहां ईश्वर और भाग्य दोनों साथ नहीं देते।


20. स्त्री जन्म से किसी की पुत्री, धर्म से किसी की पत्नी और कर्म से किसी की माँ होती है।


Stree Quotes Images

21. स्त्री तब तक चरित्रहीन नहीं हो सकती जब तक पुरुष चरित्रहीन न हो।

– गौतम बुद्ध


22. नारी का अपमान सदैव विनाश लेकर आता है। स्त्री के अपमान के कारण ही राम का रावण से और पांडवों का कौरवों से युद्ध हुआ था।


23. वो नारी ही थी जिनकी प्रेरणा से कालिदास और तुलसीदास की महान बन सके।


24. समाज का विकास उस पक्षी की तरह है जिसका एक पंख पुरुष है और दूसरा नारी। जब तक दोनों पंख समान रूप से मजबूत नहीं होंगे, समाज का विकास असंभव है।


25. जैसे एक फूल महक के बिना और वृक्ष फल के बिना अधूरा है। वैसे ही पुरुष नारी के बिना अधूरा है।


Nari Shakti Quotes Images

26. संसार को ममता, स्नेह और पुरुष को प्रेरणा, संघर्ष की शक्ति और जीवन भर का साथ एक नारी ही दे सकती है।


नारी पर अनमोल वचन ( Aurat Quotes In Hindi ) आपको कैसे लगे? अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

पढ़िए नारी को समर्पित यह बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *