Home » हिंदी सुविचार संग्रह » नव वर्ष सुविचार शुभकामना संदेश | 20 New Year Thoughts In Hindi

नव वर्ष सुविचार शुभकामना संदेश | 20 New Year Thoughts In Hindi

by Sandeep Kumar Singh
7 minutes read

नव वर्ष सुविचार – प्रिय पाठकों जैसा की आप सब जानते हैं। 31 दिसंबर के बीतने पर 1 जनवरी की मध्यरात्रि को अंग्रेजी नव वर्ष का आगमन होता है। अलग-अलग धर्मों में भिन्न-भिन्न समय पर नव वर्ष का आगमन माना जाता है। नए साल का जश्न तो पूरी दुनिया मनाती है। परन्तु इसके आगमन का उद्देश्य कोई-कोई ही समझ पाता है। नए साल का आना हमें बहुत कुछ सिखाता है। तो आइये समझते हैं क्या कहता है नया साल और पढ़ते हैं ‘ नव वर्ष सुविचार ‘ :-

नव वर्ष सुविचार

नव वर्ष सुविचार

1. नया साल एक नया मौका है अपने जीवन में कुछ कर दिखाने का। बीत चुकी बातों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का।


2. पुराने साल का बीत जाना और नए साल का आ जाना हमें सिखाता है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। अगर आज दुःख का समय चल रहा है तो कल सुख का समय भी आयेगा।


3. नया साल एक चुनौती है जो हमें आगे बढ़ने के लिये ललकारती है। ताकि हम वो हासिल कर सके जो हम पिछले साल न हासिल कर सके।


4. बेहतर है नव वर्ष के आने से पहले पुरानी समस्याएँ सुलझा ली जाएँ। वर्ना यह वर्ष भी समस्याओं से ही शुरू होगा।


5. बीते वर्ष में यदि लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ तो शायद नए वर्ष ही आपके नव जीवन का आरंभ हो।


6. आने वाले कल की तरफ कदम बढ़ाओ बीता हुआ कल खुद-ब-खुद पीछे छूट जायेगा।


7. नए साल में भी कुछ नहीं बदलने वाला यदि आप अपनी सोच नहीं बदलते।


8. आने वाले साल के 365 दिन मात्र दिन नहीं, स्वर्णिम अवसर हैं इस वर्ष को यादगार बनाने के लिए।


9. साल का बदलना हमारे लिए तभी सार्थक है जब हम भी इसके साथ स्वयं को बदलें।


10. नए साल का भी अंत निश्चित है। इसलिए अपना लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करते रहें। कहीं इस बार भी समय हाथ से न निकल जाए।



नव वर्ष सुविचार


11. नया साल आने पर बस तारीखें ही बदलती हैं। अपना वक़्त और औकात हमें खुद ही बदलना पड़ता।


12. साल तो न चाहते हुए भी बदल जायेगा। प्रयास यह किया जाये कि खुद में बदलाव लाया जाए।


13. नया साल आने के साथ ही आपके अनुभव में भी एक वर्ष का इजाफा हो जाता है।


14. अपना लगाव खुद से रखें, नये साल से नहीं। आप हर रोज नया दिन देखेंगे और ये साल तो पहले वालों की तरह फिर से पुराना हो जायेगा।


15. पुराने साल के साथ पुराने विचारों को भी चले जाने दें।


16. इस नए साल में नया कुछ भी नहीं है जब तक आप कुछ नया नहीं करते हैं।


17. जाने वाला साल किसी के लिए नहीं रुकेगा। भूत काल में रहकर अपना भविष्य न ख़राब करें। वर्तमान का आनंद उठायें।


18. बदलने वाला साल आपका हाल नहीं बदलेगा और हाल तब तक नहीं बदलेगा, जब तक आप अपना ख्याल नहीं बदलते।


19. पुराना साल एक इतिहास बन जाएगा और नया साल इतिहास रचाने का मौका।


20. जीवन में कई नव वर्ष आने वाले हैं। देखने वाली बात ये है की आप यादगार किसे बनाते हैं।



” नव वर्ष सुविचार “नए साल पर प्रेरणादायक विचार और शुभकामना संदेश ( New Year Thoughts In Hindi ) आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ व्हाट्सएप्प, फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर साझा कर सकते हैं।

आपको यह लेख कैसा लगा। हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें।

पढ़िए नए साल पर ये रचनाएं :-

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे:

apratimkavya logo

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.