दुनिया में तकरीबन 250 देश है। हर देश की अपनी कुछ समस्याएँ है, तो वहीं उनकी अपनी विशेषताएँ भी है। ऐसा कौन सा देश है, जो सर्वाधिक खुशहाल है? किस देश के लोग सबसे ज्यादा ईमानदार है? किस देश में जाकर बस जाना सबसे अच्छा रहेगा? कौन से देश दुनिया के सबसे अच्छे देश है? ऐसे सवाल अगर आपके मन में भी उठते हैं, तो आप सही जगह पे आये है। हम आज आप लोगो को दुनिया के सबसे अच्छे देश और खुशहाल, विकसति और अमीर देश, जहाँ लोगो का जीवन स्तर सबसे बेहतर है, के बारे में बताने वाले है।
यूनाइटेड स्टेट अमेरिका सहित कई देशो में ऐसे संस्थान(Organization) है, जो हर साल अलग-अलग देशो का सर्वे करती है। और अलग-अलग मापदंडो के आधार पर दुनियाँ के देशो को वर्गीकृत करती है। कुछ इन्ही संस्थानों के विभिन्न सर्वेक्षणों का निचोड़ हम अपनी भाषा में लेकर आये है, ताकि सब तक इस महत्वपूर्ण जानकारी को पहुंचा सके। अगर आप भी कही घुमने जाने वाले है, या किसी दूसरे देश में बसना चाहते है, तो इसे जरुर पढ़े। पेश है दुनिया के सबसे विकसित और सबसे खुशहाल देश।
दुनिया के सबसे अच्छे देश
क्या आपने ऐसे किसी देश का नाम सुना है, जहा हत्या और अपराध लगभग जीरो है? जहाँ प्रदुषण और भ्रष्टाचार मुक्त जीवन है? जहाँ की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है। अगर आप ऐसे ही किसी देश में जीना चाहते है, तो आपको डेनमार्क जाना चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसा देश है, जहाँ उपरोक्त सभी बाते लागू होती है।
1. डेनमार्क (Denmark):
डेनमार्क उत्तरी यूरोप में बसा एक देश है। अगर आपको दुनियाँ का नक्शा मालूम है, तो आप आसानी से इस देश को खोज पाएंगे। डेनमार्क, नॉर्वे के दक्षिण और जर्मनी के उत्तर दिशा में स्थित है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड, एक अन्य छोटा सा द्वीप फेरोलैंड और डेनमार्क मिलके यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ डेनमार्क बनाते है। डेनमार्क का क्षेत्रफल 42,430 वर्ग किमी. है। यहाँ की जनसँख्या 5,639,565 है। डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन ये तीनो उत्तरी यूरोपीय देश मिलके एक सांस्कृतिक क्षेत्र बनाते है, जिसे Scandinavia (स्कैंडेनेविया) कहते है। डेनमार्क की राजधानी, यहाँ की सांकृतिक और औद्योगिक शहर कोपेनहेगेन (Copenhagen) है।
- इस देश का शासन दुनियाँ में सबसे पारदर्शी और स्थायी शासनों में माना जाता है।
- डेनमार्क के नागरिक दुनियाँ में सबसे अधिक टैक्स देने वालो में से है। इसलिए यहाँ की सरकार से डेनमार्क वासियों को बहुत सी सुविधाए फ्री मिलती है।
- डेनमार्क में जितनी कारे है, उसके दुगुने से भी ज्यादा यहाँ साइकिल है। अकेले कोपेनहेगन के लोग रोज 1.13 मिलियन किमी से ज्यादा साइकिल चलाते है।
- डेनमार्क में भ्रष्टाचार लगभग शून्य है।
- लगभग सभी डेनिश(Danish= डेनमार्क के निवासी) तैरना जानते है। तैराकी यहाँ के प्राथमिक शिक्षा का एक आवश्यक भाग है।
- यहाँ के लोगो का जीवन स्तर काफी उच्च है। नागरिको की स्वतंत्रता, समृद्धि, प्रजातान्त्रिक शासन, human development आदि क्षेत्रो में डेनमार्क दुनियाँ के बाकि देशो में सर्वोत्तम है।
- यहाँ के नागरिको के आय में बहुत कम असमानता है। डेनमार्क निवासी, दुनिया में सबसे अधिक आय कमाने वाले लोगो में से है।
- यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण होता है। पृथ्वी के उत्तरी भाग में बसे होने के कारण अलग-अलग मौसम में दिन के समय में काफी भिन्नता होती है। सर्दी के दिनों में यहाँ सूर्योदय सुबह के 8.45 के आसपास और सूर्यास्त शाम के 3.45 को हो जाता है। वही गर्मी के दिनों में सूर्योदय सुबह 4.30 को और सूर्यास्त रात के 10 बजे होता है।
- यहाँ की पर्यावरण प्रदुषण दर बहुत कम है, लोग साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करते है। यहाँ 39% बिजली की आपूर्ती पवन ऊर्जा (wind energy) से पूरी होती है।
- 1973 से कई सर्वे में डेनमार्क सबसे अच्छा और खुशहाल देशो में सबसे उपर है।
- यहाँ की जनसँख्या घनत्व 130.50/किमी है।
- यहाँ के लोगो की औसत आयु, औरत- 81.9, पुरुष- 78 है।
- डेनिश लोग यूरोप में सबसे ज्यादा उम्र में शादी करते है यहाँ शादी की औसत उम्र 32 साल है।
- दिसम्बर 2010 में डेनमार्क में दुनियाँ के सबसे अधिक Broadband Subscriptions थे।
- यूरोप में डेनमार्क ऐसा देश है,जहाँ सबसे ज्यादा रोजगार दर 75% है।
- The world happiness report के अनुसार डेनमार्क दुनिया का सबसे ज्यादा खुशहाल देश है।
- डेनमार्क में प्रसूति अवकाश 52 सप्ताहों का होता है। जिसमे माँ को 18 सप्ताह तक पूरी वेतन के साथ अवकाश मिलता है, और पिता को 2 हफ्ता पूरी वेतन के साथ अवकाश दिया जाता है।
- प्रसूति अवकाश के बाद करीब 79% महिलाये अपने काम को पुनः ज्वाइन कर लेती है।
- यहाँ के हर नागरिक को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा दिया जाता है, जो उनका मौलिक अधिकार होता है।
2. कनाडा (Canada):
कनाडा उत्तरी अमेरिका में बसा रूस के बाद दुनियाँ का सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 9,093,510 SQ. KM तथा यहाँ की जनसँख्या 35,540,419 है। ओटावा यहाँ की राजधानी है।
- यहाँ का सामाजिक जीवन हाई-टेक और उच्च स्तरीय है।
- कनाडा दुनियाँ का पांचवा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
- यहाँ के लोग मेहमान नवाजी में बहुत अच्छे होते है।
- यहाँ के लोग बहुत ही अधिक कर्तव्यनिष्ठ और विश्वसनीय होते है।
- धार्मिक स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों की रक्षा, पारदरसी शासन, पर्यावरण की सुरक्षा आदि कई गुण है जो यहाँ की लोगो के जीवन को बेहतरीन बनाते है।
- नया व्यापार शुरू करने के लिए ये एक बहुत ही अच्छी जगह है।
- यहाँ की चिकित्सा और शिक्षा सिस्टम बहुत ही विकसित है।
- ये देश सुरक्षा और फॅमिली फ्रेंडली के मामले में भी सबसे आगे है।
- कनाडा, दुनियाँ का सबसे अधिक जातीय विविधता और बहुसांस्कृतिक देश है।
- कनाडा दुनियाँ का सबसे अधिक शिक्षित देश है। यहाँ आधे से अधिक जनता के पास ग्रेजुएट की डिग्री है।
- कनाडा के लोगो के जीवन में अत्यधिक संतुष्ठी, बहुत कम अपराध और विभिन्न जातीय विविधता के लिए अपनापन वो गुण है, जो कनाडा को दुनिया में रहने के लिए सबसे बेस्ट देशो में से एक बनाता है।
- इस देश की प्रसिद्धी पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। यहाँ के पर्यटन उद्योग एक साल में 80 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई करते है।
- यहाँ की वृद्धवस्था पेंशन प्रोग्राम और चिकित्सा सुविधा बहुत ही विकसित है। यहाँ के लोगो की औसत उम्र 81 साल होता है।
- यहाँ के निवासी कुछ गलती होने पे क्षमा मांगने में कोई संकोच नही करते। इनका यही गुण लोगो के बीच मित्रता और देश की खुशहाली को और बढ़ा देता है।
- 64% कैनेडियन अपना धन चैरिटी को दान करते है।
- कनाडा में बेरोजगारी बहुत कम है।
- यहाँ आत्महत्या भी बहुत कम होती है।
- कनाडा दुनिया के सबसे अधिक शांत देशो में माना जाता है।
- Quantum Computing, Medical Discoveries, Space Science and Technology के क्षेत्र में कनाडा अग्रणी देश है।
3. नॉर्वे (Norway):
नॉर्वे यूरोप के सबसे उत्तरी भाग में बसा देश है, जो पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव तक फैला है। इसका क्षेत्रफल 3,85,178 वर्ग किमी है। यहाँ की जनसँख्या 52,14,900 है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो(Oslo) है।
- नार्वे दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा वैयक्तिक आय वाली देश है।
- Human Development Index और ऐसे ही कई सर्वे में नॉर्वे टॉप रैंकिंग पाता है।
- नॉर्वे दुनिया में सबसे अधिक विकसित लोकतंत्र और न्यायिक देश माना जाता है।
- नॉर्वे में सालाना फीस $230 देने के बाद पब्लिक हेल्थ केयर फ्री है।
- नॉर्वे में बेरोजगारी दर बहुत कम है।
- नॉर्वे दुनियाँ में पांचवा सबसे बड़ा आयल उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा गैस उत्पादक देश है।
- नार्वे में 80% वेतन के साथ, 44 सप्ताहों की प्रसूति अवकाश (maternity/paternity leave) दिया जाता है।
- दुसरे Scandinavian देशो के तरह ही नॉर्वे भी ऐसा देश है, जहाँ प्रति व्यक्ति आय में अत्यधिक समानता है।
- पृथ्वी में नॉर्वे ऐसा देश है, जिसने Winter Olympic में सबसे ज्यादा, कुल 303 मैडल जीते है।
- 2012 तक नॉर्वे ने कुल 12 नोबल प्राइज जीते थे। शांति का नोबल प्राइज हर साल ओस्लो में दिया जाता है।
- 1972 में नॉर्वे दुनिया का पहला पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना करने वाला देश बना था।
- नॉर्वे के लोग बहुत सुन्दर और इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है।
- नॉर्वे की आयल उत्पादकता और यहाँ की मजबूत सामाजिक व्यवस्था यहाँ के लोगो को समृद्ध बनाती है।
- यहाँ लगभग हर किसी के पास खुद का यातायात साधन है।
- आप यहाँ हर किसी के हाथ में iphone या कोई महंगा smartphone देख सकते है।
- यहाँ के लोगो का स्वाथ्य बहुत अच्छा होता है, क्योंकि ये लोग पौष्टिक भोजन, साफ़ पानी और ताज़ी हवा लेते है।
- नॉर्वे में आप गर्मी के मौसम में 24 घंटे सूर्य की रौशनी का मज़ा ले सकते है।
⇒ पढ़ना जारी रखें => अगला पेज
Baht Acha hai
Afsos ki bat he ki ham wanha jake rahna chate lekin apna bharat wos tarah se nahi banana chate,
बात तो जरुर अफ़सोस की है रजनीश कुमार जी,
Baht badiya
बहुत-बहुत धन्यवाद राहुल।
बहुत ही अच्छी व ज्ञानवरधक जानकारी दी गई है ।
धन्यवाद अरुण,
Sir namashkar sir hume job kar n hai canda me
उम्मीद है आपका सपना जल्दी पूरा होगा….
Nice contery muje bhi Jana he
I want to go denmark
Sir mujhe sabhi viksit desho ki list chahiye
Or vikassil desho ki bhi
Deepak Shakya ji, we will definitely help you, please contact us at blogapratim@gmail.com.
Duniya apne bachaw ke liye nahi dusare ki barbadi ka beej kyo bote ja raha hai,
Fore example ashtra shastra banana, kisi ka achhe kam ko nahi dekh pana etc.
सुजीत जी, यही तो दुर्भाग्य है इस आधुनिक दुनिया का…
आपका बहुत बहुत धन्यवाद
i want live in denmark Denmark is a good country.
Best wishes for your dream
i am B tech student,mai Denmark me rahna chahta hu, thanku
I hope apka sapna jald poora ho……
kya baat mujhe bahut pasant aaya mai Denmark jana chahta hu
जी बिलकुल जाइये… बेस्ट ऑफ़ लक..
padne me itna acha lag raha to waha rahne me aur maza ata hoga
हां बिलकुल, आप खुद घूम आइये कही से..
hame job karni hai us a conada me
Best Of Luck Pintu G
Bahut hi achi jankari. Thank you