Home » हिंदी सुविचार संग्रह » सफलता पर सफल लोगों के विचार :- सफलता पर अनमोल वचन, स्टेटस और कोट्स

सफलता पर सफल लोगों के विचार :- सफलता पर अनमोल वचन, स्टेटस और कोट्स

by Sandeep Kumar Singh

सफल लोगों की तो बात ही कुछ और होती है और उनसे सीखने को भी बहुत कुछ मिलता है। सफलता पर सफल लोगों के विचार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वो उ नके विचार ही नहीं उनके अनुभव होते हैं। कई बार ऐसे विचार हमारे जीवन के लिए संजीवनी बूटी का भी काम कर जाते हैं। तो आइये पढ़ते हैं उनके अनुभव से मिले सफलता पर सफल लोगों के विचार :-

सफलता पर सफल लोगों के विचार

सफलता पर सफल लोगों के विचार

1. छोटे से छोटे काम में आप अपने दिल, मन और आत्मा को लगायें। यही सफलता का रहस्य है।

स्वामी शिवानंद


2. आपके सकारात्मक कार्य और सकारत्मक विचार मिलकर सफलता को जन्म देते हैं।

पेले


3. एकसाथ आना एक शुरूआत है, एक साथ रहना प्रगति है, एक साथ काम करना सफलता है।

हेनरी फ़ोर्ड


4. सफलता का कोई रहस्य हैं। यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का नतीजा है।

कॉलिन पॉवेल


5. एक मजबूत, सकारात्मक आत्म-छवि सफलता के लिए सर्वोत्तम संभव तैयारी है।

जोय्स ब्रदर्स


6. सफलता प्रसन्नता की कुंजी नहीं है। खुशहाली सफलता की कुंजी है। यदि आप उस से प्यार करते हैं जो आप कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे।

अल्बर्ट स्क्वित्जर


7. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत हमेशा आपको सफलता दिलाती है।

विराट कोहली


8. सफलता वाही है जहां तैयारी और अवसर आपस में मिलते हैं।

बॉबी अंसर


9. इस जीवन में आपको संयम और आत्मविश्वास की आवश्यकता है, और फिर सफलता निश्चित है।

मार्क ट्वेन


10. सफलता एक घटिया शिक्षक है यह अक्लमंद लोगों को बहकाती है कि वो हर नहीं सकते हैं।

बिल गेट्स



11. निरंतर विकास और प्रगति के बिना सुधार, उपलब्धि और सफलता जैसे शब्दों का कोई मतलब नहीं है।

बेंजामिन फ्रेंक्लिन


12. मैं अपने जीवन में बार-बार असफल हुआ और यही वजह है कि मैं सफल हुआ।

माइकल जॉर्डन


13. किसी भी चीज से पहले, तैयारी ही सफलता की कुंजी है।

एलेग्जेंडर ग्राहम बेल


14. हमेशा ध्यान रखें कि सफल होने के लिए आपका खुद का संकल्प किसी और से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अब्राहम लिंकन


15. हर सफलता की शुरुआत इच्छा से होती है।

बिल गेट्स


16. महत्वाकांक्षा सफलता का मार्ग है और दृढ़ता इस मार्ग पे चलने वाला वाहन।

बिल ब्रेडले


17. सफलता एक अच्छा शिक्षक नहीं है, विफलता आपको विनम्र बनाता है।

शाहरुख़ खान


18. असफलता सफलता की कुंजी है; प्रत्येक गलती हमें कुछ सिखाती है।

मॉरिहेई ऊएशीबा


19. सफलता के लिए, रवैया उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि क्षमता।

वाल्टर स्कॉट


20. मनुष्य को अपनी कठिनाइयों की जरूरत है क्योंकि सफलता का आनंद लेने के लिए ये आवश्यक है।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम


21. सफलता आसान है बस सही समय पर सही तरीके से वह करो जो सही है।

अर्नाल्ड एच. ग्लासो


22. सफलता मंजिल नहीं यात्रा है जिसमें परिणाम से ज्यादा कार्य महत्वपूर्ण है।

आर्थर ऐश


23. सफलता एक विज्ञान है; यदि आपके पास शर्तें हैं, तो आपको परिणाम मिलता है।

ऑस्कर वाइल्ड


24. सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी आत्मविश्वास है और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण कुंजी तैयारी है।

आर्थर ऐश


25. जब हम हार से सीखते है तो असफलता भी सफलता लगती है।

मल्कोल्म फोर्ब्स


26. याद रखें, आप अपने हाथ जेब में रख कर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ नहीं सकते।

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर


27. अपनी कमजोरी को देखने की कोशिश करें और उसे अपनी ताकत में बदल दें। यही सफलता है।

जिग जिगलर


28. जीवन कितना भी कठिन लगे, हमेशा ऐसा कुछ जरूर होता है जो आप कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

स्टीफन हाकिंग


29. सफलता केवल तभी सार्थक और मनोरंजक होती है जब यह आपकी खुद की महसूस हो।

मिशेल ओबामा


30. सफलता की तरफ जाने वाली सड़क पर हमेशा कार्य चलता रहता है।

अर्नाल्ड पामर


31. हमारी सफलता का रहस्य यह है कि हम कभी भी हार नहीं मानते हैं।

विल्मा मैनकिलर


32. कार्य ही हर सफलता का आधार है।

पाब्लो पिकासो


33. सफलता का मापदंड खुशी और मन की शांति है।

बॉबी डैवरो


34. किसी चीज को हासिल कर लेना सफलता है। आनंद इसमे है की आपको जो मिले आप उसे चाहें।

डेल कार्नेगी


35. हमेशा याद रखना कि प्रयास और संघर्ष शब्दकोष में भी सफलता से पहले आते हैं।

सारा बैन ब्रीदन



सफलता पर सफल लोगों के विचार पढ़ कर अगर आपके मन में भी कोई विचार आया हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

पढ़िए सफलता के लिए प्रेरित करते ये बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

4 comments

Avatar
Babita Bharti March 15, 2022 - 4:28 PM

Wow, very inspiring quotes

Reply
Avatar
yash July 14, 2021 - 10:57 PM

आपने सफलता के बारे में बहुत अच्छे विचार बताये हैं| अगर इन सभी बातो को कोई अपना लें तो वो अवश्य ही अपने जीवन में सफल हो जाएगा|
इतने अच्छे विचार बाटने के लिए धन्यवाद

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh July 19, 2021 - 10:40 PM

अपने विचार साझा करने के लिए आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

Reply
Avatar
Saurabh March 6, 2018 - 5:17 PM

Thanks sir
For good information

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More