हिंदी सुविचार संग्रह

Hindi Diwas Quotes | 10 Hindi Quotes By Famous Personalities


Hindi Diwas Quotes ( हिंदी दिवस कोट्स ) 14 सितम्बर को मनाये जाने वाले हिंदी दिवस को समर्पित हिंदी दिवस कोट्स में पढ़िए हिंदी भाषा के प्रति भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार नेता और अभिनेता के विचार :-

Hindi Diwas Quotes
हिंदी दिवस कोट्स

Hindi Diwas Quotes

1.

जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।

– डॉ. राजेंद्र प्रसाद


2.

इस विशाल प्रदेश के हर भाग में शिक्षितअशिक्षित, नागरिक और ग्रामीण सभी हिन्दी को समझते हैं।

– राहुल सांकृत्यायन


3.

हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है।

– मैथिलीशरण गुप्त


4.

यद्यपि मैं उन लोगों में से हूं, जो चाहते हैं और जिनका विचार है कि हिन्दी ही भारत की राष्ट्रभाषा हो सकती है।

– लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक


5.

हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा तो है ही, यही जनतंत्रात्मक भारत में राजभाषा भी होगी।

– सी. राजगोपालाचारी


6.

राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है।। राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।

– महात्मा गांधी


7.

मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं पर मेरे देश में हिन्दी की इज्जत न हो, यह मैं सह नहीं सकता।

– आचार्य विनोबा भावे


8.

प्रान्तीय ईर्ष्या-द्वेष को दूर करने में जितनी सहायता इस हिन्दी प्रचार से मिलेगी, उतनी दूसरी किसी चीज से नहीं मिल सकती।

– सुभाषचंद्र बोस


9.

केबीसी की भाषा हिन्दी है. इसलिए मैं हिन्दी में बोलता हूं। अगर यह युवा पीढ़ी को हिन्दी बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है तो यह अच्छा है।

– अमिताभ बच्चन


Hindi Diwas Quotes

10.

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन
पै निज भाषा ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।।

– भारतेंदु हरिश्चंद्र


हिंदी दिवस कोट्स आपको कैसे लगे? कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

पढ़िए हिंदी भाषा को समर्पित यह बेहतरीन रचनाएं :-

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

धन्यवाद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *