विविध

Earth Day Slogans In Hindi | पृथ्वी दिवस स्लोगन | धरती बचाओ


Earth Day Slogans In Hindi

पूरे विश्व में 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है। जिस से धरती को बचाया जा सके। बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से ग्लोबल वार्मिंग बढती जा रही है। इतना ही नहीं पृथ्वी पर पीने के पानी की कमी होती जा रही है। शहरों में वायु सांस लेने लायक नहीं है। हमें इस बात को मानना होगा यदि धरती का पर्यावरण सही न रहा तो मानव का अस्तित्व भी एक दिन खतरे में पड़ जाएगा। इसी दिशा में अप्रतिम ब्लॉग कर रहा है लोगों को जरुक करने का एक छोटा सा प्रयास इन पृथ्वी दिवस पर स्लोगन ( Earth Day Slogans In Hindi )  के जरिये।

पृथ्वी दिवस पर स्लोगन
Earth Day Slogans In Hindi

best slogan on earth day

1.
धरती को यदि मानो माता,
साफ़-सफाई से रखो नाता।

2.
कूड़ा-करकट प्रदूषण फैले
नित सहती है अत्याचार,
जीना है तो मुझे बचा लो
धरती हमसे कहे पुकार।

3.
स्वच्छता पर देकर ध्यान,
धरा को दो उसका सम्मान।

4.
पेड़ लगा कर प्रदूषण घटाएं,
धरती को हम स्वर्ग बनाएं।

5.
नेक काम यह करने में
किसीका न कोई बहाना होगा,
पृथ्वी की रक्षा की खातिर
सबको आगे आना होगा।

6.
आस-पास स्वच्छता रखो
कूड़ा करकट मत फैलाओ,
भगाकर तुम प्रदूषण को
प्रतिदिन पृथ्वी दिवस मनाओ।

7.
दूषित धरती, दूषित वायु और दूषित होगा यदि पानी,
न बचेंगे मानव धरती पर, न बचेगी उनकी कहानी।

8.
जीवन दिया हमें जिसने सभी ग्रहों में है वह ख़ास,
धन्यवाद धरती माँ का, जिस पर हम लेते हैं सांस।

9.
खाने को देती है अन्न, पीने को देती पानी,
ख्याल रखो धरती माता का, न हो इसको कोई हानि।

10.
शुद्ध वायु, जल शुद्ध दिया, लिया नहीं कोई दाम,
पृथ्वी के संरक्षण हेतु हम भी करें कोई काम।

Earth Day Slogans In Hindi | पृथ्वी दिवस स्लोगन | धरती बचाओ

11.
अपने स्वार्थ की खातिर न काटो भविष्य की सीढ़ी को,
पृथ्वी की रक्षा कर इसको सौंपो अगली पीढ़ी को।

12.
आखिर क्यों फैलाया तुमने
प्रदूषण सभी दिशाओं में,
दम धरती का घुट न जाए
न घोलो ज़हर हवाओं में।

पृथ्वी दिवस पर स्लोगन का विडियो यहाँ देखें :-

Earth Day Slogans In Hindi | पृथ्वी दिवस पर स्लोगन | धरती बचाओ पर स्लोगन | Slogan About Earth Day

धरती बचाओ पर स्लोगन ( Earth Day Slogans In Hindi ) आपको कैसे लगे? अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

पढ़िए धरती और पर्यावरण से संबंधित यह रचनाएं :-

धन्यवाद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *