गीत गजल और दोहे

शिक्षा पर दोहे | Best Dohe On Education | Shiksha Par Dohe


शिक्षा पर दोहे – शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज अगर हम यह शब्द पढ़ पा रहे हैं तो यह हमें प्राप्त शिक्षा के कारण ही संभव हुआ है। इसी विषय पर आधारित है यह दोहवाली ” शिक्षा पर दोहे “

शिक्षा पर दोहे

शिक्षा पर दोहे

1.
शिक्षा के अभाव में, खिले न गुण का फूल।
शिक्षा में ही है बसा, जगत प्रगति का मूल।।

2.
शिक्षा का अभिप्राय है, फैले ज्ञान प्रकाश।
मानव संबल बन करे, निर्धनता का नाश।।

3.
जीवन भर है सीखना, जिस मानव का ध्येय।
लड़े किसी रणक्षेत्र में, रहता सदा अजेय।।

4.
जीवन के हर क्षेत्र में, वृद्धि करे अपार।
शिक्षा ऐसा वृक्ष है, फल दे बारंबार।

5.
कहा विवेकानंद ने, दे दो उसको सीख।
गली-गली जो मांगता, भटक-भटक कर भीख।।

6.
निर्धनता भी दूर हो, मिले मान – सम्मान।
शिक्षित मानव के लिए, शिक्षा है भगवान।।

7.
न चोरी हो न लुट सके, शिक्षा ऐसी आय।
जैसे-जैसे बांटते, वैसे बढ़ती जाय।।

8.
जान गई मासूम की, मिला नतीजा फेल।
बड़ा भयानक हो गया, शिक्षा का यह खेल।।

9.
शिक्षा करती चाकरी, अनपढ़ पहनें ताज।
नेता के आगे झुके, सारा आज समाज।।

10.
जूठे बर्तन मांजता, शिक्षा से है दूर।
भविष्य मेरे देश का, है कितना मजबूर।।

– संदीप कुमार सिंह

शिक्षा पर दोहे का वीडियो यहाँ देखिए :-

Shiksha Par Dohe | शिक्षा पर दोहे | Best Dohe On Education In Hindi | Shiksha Shayari

पढ़िए कुछ और बेहतरीन दोहा संग्रह :-

” शिक्षा पर दोहे ” आपको कैसे लगे? कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें। यदि आप पढ़ना चाहते हैं किसी और विषय पर दोहे तो कृपया हमें बताएं।

धन्यवाद।

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *