शराब एक ऐसी चीज है जिसे पीने के बाद लोग अपनी सोचने की शक्ति खो बैठते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही वो अपने लिए कई बिमारियों को भी दावत दे देते हैं। शराब पीने का फायदा तो कोई नहीं लेकिन इसके दुष्परिणाम बहुत हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के लिए खतरा बन जाते हैं। कितनी खतरनाक है शराब हमारे लिए आइये जानते हैं इस ” शराब से जुड़े फैक्ट्स ” लेख के जरिये :-
शराब से जुड़े फैक्ट्स
1. सन 2000 के बाद से 2016 तक, दुनिया में शराब पीने वालों का प्रतिशत 47.6% से लगभग 5% घटकर 43.0% हो गया है।
2. हर साल दुनिया भर में 30 लाख मौतें शराब के हानिकारक उपयोग से होती हैं। यह दुनिया में होने वाली सभी मौतों का 5.3% है।
3. तपेदिक ( Tuberculosis ), एचआईवी / एड्स (HIV/AIDS ) और मधुमेह ( Diabetes ) जैसी बीमारियों से होने वाली मौतों से ज्यादा मौतें सिर्फ शराब के सेवन से होती हैं।
4. सन 2016 में, दुनिया भर में कैंसर से होने वाली 90 लाख मौतों में, अनुमानित 4 लाख मौतें शराब पीने के कारण हुई हैं।
5. शराब पीने की वजह से 200 से अधिक बीमारियाँ और दुर्घटनाएं होती हैं।
6. आत्महत्या के बारे में सोचने वालों के लिए शराब पीने के तुरंत बाद आत्महत्या के प्रयास के लिएलगभग सात गुना जोखिम बढ़ जाता है, और अगर शराब ज्यादा पी ली गयी हो तो आत्महत्या करने का जोखिम 37 गुना तक बढ़ जाता है।
7. शराब का सेवन जीवन में समय से पहले मौत और विकलांगता का कारण बनता है। 20-39 वर्ष की आयु में मरने वाले लोगों में लगभग 13.5% लोगों की मौत का कारण शराब ही होती है।
8. दुनिया भर में पी जाने वाली शराब का एक चौथाई (25.5%) हिस्सा किसी रिकॉर्ड में ही नहीं आता या यूँ कहें ये शराब अवैध रूप से बना कर बेची जाती हैं।
9. अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आधी से अधिक आबादी द्वारा शराब का सेवन किया जाता है।
10. दुनिया भर में, कुल दर्ज शराब का 44.8% स्पिरिट ( Spirits ) के रूप में सेवन किया जाता है। दूसरी सबसे अधिक खपत बीयर (34.3%) और वाइन (11.7%) के रूप में की जाती है।
11. दुनिया में शराब पीने वाले मनुष्यों की गिनती लगभग 230 करोड़ है।
12. 2016 में हुई रिसर्च के मुताबिक विश्व में शराब पीने वाले व्यक्तियों का यदि औसत निकाला जाए तो शराब पीने वाला एक व्यक्ति एक साल में लगभग 6.लीटर शराब पीता है।
” शराब से जुड़े फैक्ट्स ” के बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और ऐसी ही रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए बने रहें हमारे साथ।
धन्यवाद।
बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी इसी तरह की जानकारी देते रहिये | धन्यबाद
राज कुमार जी इस तरह की जानकारी के लिए यूँ ही हमारे साथ बने रहिये
धन्यवाद
Nice information, keep up the good work brother 👍👍