Home » रोचक जानकारियां » विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव – जहरीले जीवों की रोचक जानकारी

विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव – जहरीले जीवों की रोचक जानकारी

by Sandeep Kumar Singh
8 minutes read

विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव

दोस्तों रोचक जानकारी की इस कड़ी में हम आपके लिए इस बार लाये हैं  विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव। कैसे हैं ये जीव अपने जहर का प्रयोग अपने बचाव और अपने शिकार को पकड़ने के लिए करते हैं। इनमें से कुछ जीव देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं और कुछ तो अपने आस-पास के माहौल में ऐसे रंगे होते हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल होता है।

ये जीव बहुत ही घातक होते हैं। इन जानवरों के हिंदी नाम स्वयं रखे हैं ताकिप अध्ने में ये रोचक लगें। आज हम आपके सामने लाये हैं ऐसे जीवों की सूची इस लेख में।आइये पढ़ते है ऐसे ही दुनिया भर के कुछ जहरीले जीवों के बार में :-

1. ब्रज़िल्लियन घुमंतू मकड़ी ( Brazillian Wandering Spider )

विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव ब्रज़िल्लियन घुमंतू मकड़ी ( Brazillian Wandering Spider )

Phoneutria, जिन्हें आमतौर पर ब्रज़िल्लियन घुमंतू मकड़ी ( Brazillian Wandering Spider ) या सशस्त्र मकड़ी ( Armed Spiders ) के नाम से आना जाता है। यह एक आक्रामक और जहरीली मकड़ी है जिसमें इंसानों की चिकित्सा का सामर्थ्य है। मुख्यतः या दक्षिण अमेरिका के ऊष्णकटिबंधी इलाकों में पाया जाता है। ब्रज़िल्लियन घुमंतू मकड़ी ( Brazillian Wandering Spider ) के नाम 2010 से सबसे जहरीली मकड़ी होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है।


2. नील चक्र अष्टबाहु ( Blue Ringed Octopus )

विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव नील चक्र अष्टबाहु ( Blue Ringed Octopus )

यह प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से लेकर जापान से ऑस्ट्रेलिया तक के ज्वार पोखर ( Tide Pools ) और मूंगे की चट्टानों ( Coral Reefs ) में मिलते हैं। मूलतः यह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में मिलते हैं।

ये विश्व के सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक है। इसके छोटे आकार ( 12 से 20 सेंटीमीटर ) होने के बावजूद यह अपेक्षाकृत विनम्र होता है। सिर्फ छेड़छाड़ करने और उकसाने पर ही यह खतरनाक होते हैं क्योंकि इनके जहर में टेत्रोडोटोक्सिन ( Tetrodotoxin ) और न्यूरोटोक्सिन ( Neurotoxin ) होता है जो इन्सान की जान लेने के लिए बहुत ताकतवर होता है।

3. पथरीली मछली ( Stone Fish )

विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव पथरीली मछली ( Stone Fish )
यह मछली विषैली, खतरनाक और इंसानों के लिए घातक है। यह जहरीली मछलियों में से एक है। यह हिन्द और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में पायी जाती है। इसके ग्रंथि में प्रबल न्यूरोटोक्सिन ( Neurotoxin ) होता है जो यह अपनी सूई की तरह लगने वाली पृष्ठीय पंख काँटों ( Dorsal FIn Spines ) से डराने या छेड़ने पर बाहर निकालती है।

इसका नाम इसकी छलावा देने की योग्यता के कारण पड़ा है क्योंकि इसका रंग स्लेटी ( Grey ) और कुछ विचित्र होता है जो पत्थर की तरह लगता है। तैराक आमतौर पर इन पर ध्यान नहीं देते और अनजाने में इन पर पैर रख देने के कारण इनका शिकार बन जाते हैं।


4. किंग कोबरा ( King Cobra )

किंग कोबरा ( King Cobra )
किंग कोबरा विषैले साँपों की ही एक प्रजाति है। यह सांप एशिया का ही स्थानिक है और मुख्यरूप से भारत के जंगलों से लेकर दक्षिणपूर्वीय एशिया तक मिलते हैं। यह विश्व के सबसे जहरीले सांप होते हैं। इसका जहर एक अफ्रीकन हाथी को कुछ ही घंटों में मार सकता है। इतना ही नहीं ये एक डंक में 5 गुना ज्यादा जहर छोड़ सकता है।

इनका आकार 18.5 फुट से लेकर 18.8 फुट तक हो सकता है। इसका नाम कोबरा होने के बावजूद यह नाजा जाती ( Naja Genus ) से सम्बन्ध नहीं रखते जिन्हें ‘ असली कोबरा ‘ कहा जाता है। इस प्रजाति के अंतर्गत बहुत सारे कोबरा सांप आते हैं। किंग कोबरा पाकिस्तान, भारत, श्री लंका, और म्यांमार में लोक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

5. जहर फेंकू मेंढक ( Poison Dart Frog )

जहर फेंकू मेंढक ( Poison Dart Frog )
यह मेंढक केन्द्रीय ऊष्णकटिबंधीय इलाके और दक्षिण अमरीका के निवासी हैं। इस प्रजाति का शरीर चमकदार रंग का होता है। इसका रंग इसकी विषाक्तता से सम्बंधित होता है। जितना ज्यादा चमकदार शरीर उतना ही ज्यादा विष होता है इसमें। यह सबसे विषाक्त रीढ़धारी जीव है।


6. डिब्बा जेलिफ़िश ( Box Jellyfish )

डिब्बा जेलिफ़िश ( Box Jellyfish )
इंसानों की जानकारी में धरती पर जितने भी जहरीले जीव हैं उन सब में सबसे ज्यादा जहरीली यह डिब्बा जेलिफ़िश है। इसके शरीर के हर तरफ 15 स्पर्श सूत्र ( Tentacles ) होते हैं जो 10 फुट तक पहुँच सकते हैं। इन स्पर्श सूत्रों में 5000 चुभन कोशिकाएं होती हैं। इसे पानी में देख पाना बहुत मुश्किल होता है और इसका जहर सबसे पहले दिल पर असर करता है। जिसके कारन इन्सान का बचना नामुमकिन हो जाता है।

7. संगमरमरी शंकु घोंघा ( Marble Cone Snail )

संगमरमरी शंकु घोंघा ( Marble Cone Snail )
यह प्रजाति हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी प्रशांत महासागर से लेकर फिजी और मार्शल द्वीप में पायी जाती है। यह जीव इतना विषैला है कि इसके जहर की एक बूँद 20 व्यस्क मनुष्यों की जान ले सकती है। और तो और सबसे अहम् ये बात है कि इसके जहर के असर को ख़त्म कर सके ऐसी कोई दावा या अन्य कोई विकल्प नहीं है। ये जहर सबसे पहले शिकार को अँधा करता है उसके बाद शरीर काम करना बंद कर देता है।


8. मौत का शिकारी बिच्छू ( Death Stalker Scorpian )

मौत का शिकारी बिच्छू ( Death Stalker Scorpian )
यह बिच्छू सभी बिछुओं में सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इसके जहर में कई ताकतवर न्यूरोटोक्सिन ( neurotoxin ) के साथ ही कम जानलेवा खुराक होती है। इसके डंक में बहुत विचित्र दर्द होता है। इस से एक हृष्ट-पुष्ट व्यक्ति की जान तो नहीं जाती लेकिन बाकी सबकी जान चली जाती है। इसके जहर में मष्तिस्क की रसौली ( Brain Tumour ) का इलाज कर सकने की समर्थता होती है।

आपको ‘ विश्व के 8 सबसे जहरीले जीव ‘ जानकारी कैसी लगी हमें अवश्य बताएं अगर आपको भी इंतजार है। किसी रोचक जानकारी का तो इंतजार मत करें। लिख भेजें हमें आपके प्रश्न और हम प्रयास करेंगे आपके सवालों के जवाब देने और बाकी पाठकों तक रोचक जानकारी पहुँचाने की।

पढ़िए ऐसी ही कुछ और रोचक जानकारियां :- 

धन्यवाद

आपके लिए खास:

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.