Home » हिंदी सुविचार संग्रह » देशभक्ति सुविचार :- देश प्रेम पर 10 अप्रतिम उद्धरण | Desh Bhakti Suvichar

देशभक्ति सुविचार :- देश प्रेम पर 10 अप्रतिम उद्धरण | Desh Bhakti Suvichar

by Sandeep Kumar Singh
4 minutes read

देशभक्ति एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही शरीर में एक अजीब सी हलचल होने लगती है। उत्साह की एक भावना मन में अपने आप आ जाती है। कहीं राष्ट्रगान की धुन भी बजती है तो मन उसकी ओर अपने आप आकर्षित हो जाता है और कदम खुद-ब-खुद थम जाते हैं। हर इंसान में देश प्रेम की भावना जन्म के साथ ही आ जाती है। ये किसी को सिखाई नहीं जा सकती। ये तो हमारे व्यव्हार में है। हमारे लहू में है। आइये जगाते हैं उस राष्ट्र भक्ति की भावना को ये देशभक्ति सुविचार पढ़ कर :-

देशभक्ति सुविचार

देशभक्ति सुविचार

1. देशभक्ति मात्र एक शब्द नहीं, एक भावना है। जिससे जुड़ जाने पर इंसान अपने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान भी देने से भी पीछे नहीं हटता।


2. देशभक्ति एक जज्बा है जो हमें दुश्मनों से अपना देश बचाने के लिए प्रेरित करता है। फिर वह दुश्मन चाहे सरहद के उस पार का हो या इस पार का।


3. देशभक्ति एक प्रेम की तरह है। जिसमे अपनी धरती माँ सबसे प्यारी लगती है और जिन्दगी के बाद इसी की गोद में सो जाने की चाहत बाकी रहती है।


4. यदि इंसान में देशभक्ति की भावना न होती तो भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर जैसे देशभक्तों से शायद हम अनजान ही रह जाते।


5. अपने कार्य पूरी इमानदारी से और इंसानियत के भले के लिए करना भी देशभक्ति का एक रूप है।


6. एक देश तुम्हें नागरिकता प्रदान करता है तो तुम्हारा भी यह फर्ज है कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह देशहित में काम करो।


7. लापरवाह और भ्रष्ट होने से पहले एक बार सोचिये अगर सरहद पर खड़े जवान 10 मिनट के लिए सरहद खाली कर दें तो देश का क्या होगा? देशभक्त होना और बात है। देशभक्ति निभाना और बात। अगर देश के जवान सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे हैं तो हमारा फर्ज बनता है हम देश को भ्रस्तचार, अपराध और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से बचाएं।


8. देश तभी मजबूत बन पायेगा जब हमारी सोच मजबूत होगी। जब हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ होंगे। पहले स्वयं को और औरों को मजबूत बनाइये देश खुद-ब-खुद मजबूत हो जायेगा।


9. राष्ट्र को आगे बढ़ाना है तो सभी बच्चों को शिक्षित कीजिये। देश को वो खुद संभल लेंगे।


10. जंग के मैदान में एक फौजी की जंग कुछ पाने के लिए नहीं अपना देश और उस देश में रहने वाले उसके अपनों को बचाने के लिए होती है। इसे ही विजय कहते हैं। इसे ही देशभक्ति कहते हैं।


ये थे कुछ देशभक्ति सुविचार । अगर इन्हें पढ़ कर आपके मन में भी कोई विचार आया हो तो कमेंट बॉक्स में लिखने का कष्ट अवश्य करें।

पढ़िए राष्ट्र प्रेम से जुड़ी ये बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

3 comments

Avatar
Mohini सितम्बर 19, 2019 - 1:41 अपराह्न

Mere institute me ek function h ek sahido k liye….kya KO I merko….KOi achi c poem vagera Bta skta h…Jo me stage pr bol SKU. .or jo sbko achi lgee

Reply
Avatar
डॉ. ईश्वर सिंह नवम्बर 10, 2018 - 12:58 अपराह्न

देशभक्ति के सुविचार के साथ उसके लेखक का नाम भी दिया जाना चाहिए और साथ ही संदर्भ भी दिया जाना चाहिए कि ये विचार लेखक ने किस पुस्तक में व्यक्त किए हैं।

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh नवम्बर 10, 2018 - 1:40 अपराह्न

डॉक्टर ईश्वर सिंह जी यह देशभक्ति रचना मेरे द्वारा लिखी गयी है और अभी यह किसी पुस्तक में प्रकाशित नहीं करवाई गई है।

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.