Home » हिंदी कविता संग्रह » जीवन पर कविताएँ » जीवन एक संघर्ष – संघर्षमय ज़िन्दगी पर कविता | Poem On Life

जीवन एक संघर्ष – संघर्षमय ज़िन्दगी पर कविता | Poem On Life

by Sandeep Kumar Singh
2 minutes read

अधिकतर लोग ज़िन्दगी में आने वाली तकलीफों और संघर्षो की शिकायत करते मिलते है। लेकिन वो भूल जाते है की जीवन एक संघर्ष है। बिना संघर्ष के जीवन अधुरा होता है, बिलकुल वैसा ही जैसे बिना नमक के खाना। नमक का अकेले स्वाद लोगो को पसंद नही आता, लेकिन खाने में नमक मिला देने से खाना स्वादिष्ट हो जाता है।

इसी बात को लोगो को बताती, जीवन में संघर्षो के स्थान को बताती संघर्षमय ज़िन्दगी पर ये कविता: जीवन एक संघर्ष आपके सामने पेश है।

जीवन एक संघर्ष

जीवन एक संघर्ष

संघर्ष की चक्की चलती है
मेहनत का आटा पिसता है,
सफलता कि रोटी पकती है
और अपना सितारा चमकता है।

सहारों का उजाला हो कितना
खुशियों तक ही वो टिकता है,
मजबूरियों के फिर अंधेरों में
हिम्मत का शोला दहकता है।

मंजिल हो प्यारी जिसको
वो राहों में न कभी अटकता है,
भूल जाए जो लक्ष्य कभी
वो सारा जीवन भटकता है।

है गर्म हवाओं का डर उसको
जो मखमल में ही पलता है,
उसे अंगारों का भय क्या होगा
जो काँटों पर ही चलता है।

जब दौर है होता गर्दिश का
तो अस्तित्व कहाँ फिर बचता है,
चले जाते हैं आशियाने में पंछी
तूफ़ान में बाज ही उड़ते हैं।

स्वाभिमान जो दिल में हो
ईमान न ये फिर खिसकता है,
न राजा रहे न रंक रहे
यहाँ वक़्त भी कहाँ टिकता है।

बैसाखियाँ छोड़ बहानों की
जो हौसलों से ही चलता है,
होता है अलग वो दुनिया से
इतिहास वही फिर रचता है।

संघर्ष की चक्की चलती है
मेहनत का आटा पिसता है,
सफलता कि रोटी पकती है
और अपना सितारा चमकता है।

इस कविता के बारे में अपने विचार हमें जरुर दें। ऐसे नये कविताएँ पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज लाइक करे, और हमारे ईमेल लिस्ट में सब्सक्राइब करे।

पढ़िए ऐसी ही बेहतरीन रचनाएं :-

धन्यवाद।

आगे क्या है:

आपके लिए खास:

15 comments

Avatar
PRAGYA जून 25, 2022 - 9:25 अपराह्न

Mind Blowing Poem.

Reply
Avatar
Anupam kumar jha जून 11, 2021 - 11:03 पूर्वाह्न

Struggle is necessary for everyone to understand mp importance of success they got in their life. When we fear from thorn present on flower then we cannotfeel the fragrance present in flower

Reply
Avatar
Nikita अक्टूबर 21, 2020 - 10:57 अपराह्न

Nice poem

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh जनवरी 31, 2021 - 9:24 अपराह्न

Thanks Nikita ji….

Reply
Avatar
Jitendra अक्टूबर 17, 2019 - 8:20 पूर्वाह्न

GOOD POEMS

Reply
Avatar
Rajesh अक्टूबर 14, 2019 - 9:39 पूर्वाह्न

Amazing line's sir

Reply
Avatar
Anoop अगस्त 25, 2019 - 9:05 अपराह्न

बहुत ही प्रेरणादायक कविता है,, हृदय को छू गयी ????

Reply
Avatar
Atul अगस्त 3, 2019 - 10:10 अपराह्न

Bhut hi achhii banaii h aapne ye poem I proud u

Reply
Avatar
Sachin saklani फ़रवरी 25, 2018 - 7:27 अपराह्न

Superb
Jay hind

Reply
Avatar
raghuraj khare जनवरी 9, 2018 - 3:06 अपराह्न

very Good

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh जनवरी 9, 2018 - 5:56 अपराह्न

Thanks Raghuraj Khare…

Reply
Avatar
amar दिसम्बर 27, 2017 - 6:15 अपराह्न

i like ur all stories…really your all story are imazing for life…i also like your all stories..

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh दिसम्बर 28, 2017 - 9:31 पूर्वाह्न

Thanks Amar Bro..

Reply
Avatar
alok अक्टूबर 15, 2017 - 11:39 अपराह्न

very nice motivational poem…

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अक्टूबर 16, 2017 - 6:10 पूर्वाह्न

Thanks Alok Bro…

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.