Home » हिंदी कविता संग्रह » ईश्वर पर कविता :- एक अद्भुत कलाकार | Ishwar Ki Mahima Par Kavita

ईश्वर पर कविता :- एक अद्भुत कलाकार | Ishwar Ki Mahima Par Kavita

by Sandeep Kumar Singh
3 minutes read

यह कविता है एक ऐसे कलाकार के बारे जिसे कोई नहीं देख सकता लेकिन उसकी रचना को सब देख सकते हैं। उसके पास ऐसी कला है कि वो कुछ भी बना और मिटा सकता है। वो मिट्टी में जान फूंक देता है और किसी को भी मिट्टी में मिला देता है।

उसकी शक्ति और महिमा दोनों ही अपरम्पार हैं। उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। वो हमारा जन्मदाता है वही हमारी हर जरूरत को पूरी करता है। संसार में हमारा जन्म भी उस कलाकार को पाने और उसे जानने के लिए होता है। आइये जानते हैं उस अद्भुत कलाकार के बारे में जो सारी कलाओं का ज्ञाता है कविता ‘ एक अद्भुत कलाकार ‘ में :-

ईश्वर पर कविता

ईश्वर पर कविता

नैन दिए जग देखन को
और मन को इसका सार दिया
दिए हैं उसने रिश्ते नाते
और प्यार की खातिर परिवार दिया,
दिया है जिसने नील गगन ये
और जिसने रचा संसार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

आदि न उसका अंत है कोई
न ओर न कोई छोर ही है
फिर भी उसके हाथों में
सब के जीवन की डोर है,
कर न सके जो कोई
वो करता चमत्कार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

आज भी है वो कल भी होगा
समय के इस पल-पल में होगा
वायु, मेघ और वर्षा क्या है
वो थल में और जल में भी होगा,
रूप न उसका रंग है कोई
न कोई आकार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

मिलता समर्पण त्याग से है वो
प्रेम के बजते राग में है वो
मिल जाता है हर शख्स में वो
मिलता किसी को वैराग्य से है वो,
वही उद्देश्य है जीवन का
वही मिटाता हर अन्धकार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

माने न जो उसके दिए को
बड़ा बताये अपने किये को
पाप करे और सब को सताए
हर वस्तु पे अपना हक़ जो जताए,
आता है वो फिर धरती पर
जब बढ़ता अत्याचार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

उसकी छूटी माया है
जिसने तुझको पाया है
भटक रहा है ये जग न जाने
वो तुझको पाने आया है,
होती उसकी नजर है जिस पर
होता उसका बेड़ा पार है
सर्वव्यापी और अनदेखा है
वो एक अद्भुत कलाकार है।

पढ़िए :- मत बांटो इंसान को :- भारतीय समाज पर कविता

आपको यह ” ईश्वर पर कविता ” कैसी लगी? अपने विचार कमेंट बॉक्स के जरिये अवश्य बतायें। हमे आपकी प्रतिक्रियाओं का इन्तजार रहेगा।

पढ़िए ईश्वर / भगवान से जुड़ी ये सुंदर रचनाएं :-

धन्यवाद।

आपके लिए खास:

3 comments

Avatar
[email protected] सितम्बर 5, 2022 - 1:04 पूर्वाह्न

निवेदन है कोई श्याम जी का भाव भरा भजन लिखकर दे

Reply
Avatar
Shyam अप्रैल 27, 2020 - 12:52 अपराह्न

It's very beautiful

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh मई 2, 2020 - 11:10 पूर्वाह्न

धन्यवाद श्याम जी..

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.