Home » रोचक जानकारियां » भारत रत्न अवार्ड की जानकारी : देश का सर्वोच्च सम्मान

भारत रत्न अवार्ड की जानकारी : देश का सर्वोच्च सम्मान

by Chandan Bais
6 minutes read

आप सब लोग भारत के निवासी है। तो जाहिर है, आप लोगो ने “भारत रत्न” के बारे में तो सुना ही होगा। पर क्या आप लोगों को मालूम है, की भारत रत्न अवार्ड कब से दिया जा रहा है? कितने लोगो को भारत रत्न अवार्ड दिया जा चूका है? क्यों दिया जाता है? ज्यादातर लोगो का जवाब होगा नही। कोई बात नही। हम आपके लिए लाये है भारत रत्न के बारे में जानकारी। आइये जानते है, भारत रत्न अवार्ड के बारे में

भारत रत्न अवार्ड

भारत रत्न अवार्ड | देश के सर्वोच्च सम्मान की जानकारी

भारत रत्न अवार्ड क्या है ? और किन्हें दिया जाता है?

भारत रत्न अवार्ड भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है। जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में राष्ट्रिय सेवा के उत्कृष्ट कार्य किये हो। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए जाति, व्यवसाय, पद या लिंग का बंधन नही होता। पहले भारत रत्न सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञानं और जनसेवा के क्षेत्र में ही दिया जाता था। पर भारत सरकार द्वारा 2011 से इसके क्षेत्र को बढ़ा के किसी भी क्षेत्र कर दिया गया है।

भारत रत्न किसके द्वारा दिया जाता है ?

भारत रत्न भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री द्वारा सुझाये गए लोगों को देते हैं।

भारत रत्न अवार्ड की शुरुआत कब हुई ?

भारत रत्न सम्मान प्रदान करने की शुरुवात 2 जनवरी  सन 1954 से हुआ। इस पुरस्कार के लिए किसी भी प्रकार की चयन प्रक्रिया नही होती। प्रधानमंत्री द्वारा सीधे ही राष्ट्रपति को लोगो के नाम भारत रत्न के लिए सुझाया जाता है। एक साल में अधिकतम 3 लोगो को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

भारत रत्न पुरस्कार राशि क्या होती है ?

दूसरे पुरस्कारों की तरह इस पुरस्कार में किसी भी प्रकार की आर्थिक राशि नहीं दी जाती है। बल्कि भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक सनद ( सम्मान पत्र ) जो राष्ट्रपति से हस्ताक्षरित होता है। और साथ में एक मैडल दिया जाता है।

यह मैडल पीपल के पत्ते के आकार (5.8 mm लम्बा, 4.7mm चौड़ा, और 3.1 mm मोटा) का होता है, जो पीतल का बना होता है। जिसपे प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना रहता है। और नीचे चाँदी से “ भारत रत्न ” लिखा रहता है।  मैडल के पीछे राष्ट्रिय चिन्ह और मोटो लिखा रहता है। जिसे सफ़ेद फीते के साथ गले में पहनाया जाता है।

शुरुवाती दिनों में ये पदक 35mm गोलाकार स्वर्ण का बना होता था। जिसपे सूर्य छपा होता था, और ऊपर हिंदी में “ भारत रत्न ” लिखा रहता था। और नीचे पुष्प हार बना होता था। मैडल भारत सरकार द्वारा कोलकाता में बनाया जाता है। 2014 के अनुसार इस मैडल की कीमत 2,57,732 रुपये होता है।



भारत रत्न विजेताओ को अन्य सुविधाएँ?

जैसा की हमने बताया की भारत रत्न पुरस्कार के साथ कोई आर्थिक राशि नही दिया जाता। पर भारत रत्न प्राप्त व्यक्ति को सरकार द्वारा निम्न सुविधाए दिया जाता है-

  • भारत रत्न प्राप्त लोगो को देश के अन्दर किसी भी राज्य में यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा उन्हें state guest की सुविधा दिया जाता है।
  • विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान किया जाता है।
  • उन्हें राजनयिक पासपोर्ट दिया जाता है साथ ही एयर इंडिया में Executive Class में जीवन पर्यन्त मुफ्त यात्रा कर सकते है।
  • साथ ही उन्हें देश की वरीयता सूचि में 7A वाँ स्थान दिया जाता है।

भारत रत्न वावार्ड के बारे में अन्य तथ्य –

भारत रत्न अवार्ड प्राप्त व्यक्ति इस पुरस्कार को अपने उपनाम के रूप में इस्तेमाल नही कर सकते, पर अपने बायो डाटा या परिचय पत्र में “Awarded Bharat Ratna by the President” या “Recipient of Bharat Ratna Award” लिख सकते है।

भारत रत्न पुरस्कार सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन  दिल्ली में आयोजित किया जाता है। 1954 से लेके अबतक कुल 45 लोगों को भारत रत्न दिया जा चुका है।

भारत रत्न प्राप्त लोगो की सूची यहाँ पढ़िए

उम्मीद है आप लोगों को ये भारत रत्न अवार्ड जानकारी पसंद आई होगी। शेयर करे और दूसरों तक भी इस जानकारी को पहुंचाए।

अपने विचार हमें कमेंट के माध्यम से बताये। और ऐसे ही जानकारी पूर्ण पोस्ट के लिए हमारे साथ बने रहे, हमारे सोशल मीडिया पेज लाइक करे और हमारा ईमेल अपडेट सब्सक्राइब करें, धन्यवाद

आपके लिए खास:

2 comments

Avatar
जमशेद आजमी अप्रैल 22, 2016 - 2:34 अपराह्न

भारत रत्न के ऊपर बहुत ही बेहतरीन लेख की प्रस्तुति। बहुत ही ज्ञानवर्धक लेख है आपका। मेरे ब्लाग पर आपका स्वागत है। https://www.kanafusi.com

Reply
Avatar
Awaara Lucky अप्रैल 22, 2016 - 4:08 अपराह्न

आपके महत्वपूर्ण feedback के लिए धन्यवाद जमशेद आजमी जी, और धन्यवाद अपने ब्लॉग में आमंत्रण के लिए, नाम से ही रोचक लग रहा है आपका ब्लॉग।

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.