Home » रोचक जानकारियां » दुनिया के सबसे अच्छे देश – खुशहाल, विकसित, ईमानदार और अमीर देश

दुनिया के सबसे अच्छे देश – खुशहाल, विकसित, ईमानदार और अमीर देश

by Chandan Bais
35 minutes read

दुनिया में तकरीबन 250 देश है। हर देश की अपनी कुछ समस्याएँ है, तो वहीं उनकी अपनी विशेषताएँ भी है। ऐसा कौन सा देश है, जो सर्वाधिक खुशहाल है? किस देश के लोग सबसे ज्यादा ईमानदार है? किस देश में जाकर बस जाना सबसे अच्छा रहेगा? कौन से देश दुनिया के सबसे अच्छे देश है? ऐसे सवाल अगर आपके मन में भी उठते हैं, तो आप सही जगह पे आये है। हम आज आप लोगो को दुनिया के सबसे अच्छे देश और खुशहाल, विकसति और अमीर देश, जहाँ लोगो का जीवन स्तर सबसे बेहतर है, के बारे में बताने वाले है।

यूनाइटेड स्टेट अमेरिका सहित कई देशो में ऐसे संस्थान(Organization) है, जो हर साल अलग-अलग देशो का सर्वे करती है। और अलग-अलग मापदंडो के आधार पर दुनियाँ के देशो को वर्गीकृत करती है। कुछ इन्ही संस्थानों के विभिन्न सर्वेक्षणों का निचोड़ हम अपनी भाषा में लेकर आये है, ताकि सब तक इस महत्वपूर्ण जानकारी को पहुंचा सके। अगर आप भी कही घुमने जाने वाले है, या किसी दूसरे देश में बसना चाहते है, तो इसे जरुर पढ़े। पेश है दुनिया के सबसे विकसित और  सबसे खुशहाल देश।

दुनिया के सबसे अच्छे देश

क्या आपने ऐसे किसी देश का नाम सुना है, जहा हत्या और अपराध लगभग जीरो है? जहाँ प्रदुषण और भ्रष्टाचार मुक्त जीवन है? जहाँ की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है। अगर आप ऐसे ही किसी देश में जीना चाहते है, तो आपको  डेनमार्क जाना चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसा देश है, जहाँ उपरोक्त सभी बाते लागू होती है।

1. डेनमार्क (Denmark):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Denmark
कोपेनहेगन – डेनमार्क

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में बसा एक देश है। अगर आपको दुनियाँ का नक्शा मालूम है, तो आप आसानी से इस देश को खोज पाएंगे। डेनमार्क, नॉर्वे के दक्षिण और जर्मनी के उत्तर दिशा में स्थित है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड, एक अन्य छोटा सा द्वीप फेरोलैंड और डेनमार्क मिलके यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ डेनमार्क बनाते है। डेनमार्क का क्षेत्रफल 42,430 वर्ग किमी. है। यहाँ की जनसँख्या 5,639,565 है। डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन ये तीनो उत्तरी यूरोपीय देश मिलके एक सांस्कृतिक क्षेत्र बनाते है, जिसे Scandinavia (स्कैंडेनेविया) कहते है। डेनमार्क की राजधानी, यहाँ की सांकृतिक और औद्योगिक शहर कोपेनहेगेन (Copenhagen) है।


  • इस देश का शासन दुनियाँ में सबसे पारदर्शी और स्थायी शासनों में माना जाता है।
  • डेनमार्क के नागरिक दुनियाँ में सबसे अधिक टैक्स देने वालो में से है। इसलिए यहाँ की सरकार से डेनमार्क वासियों को बहुत सी सुविधाए फ्री मिलती है।
  • डेनमार्क में जितनी कारे है, उसके दुगुने से भी ज्यादा यहाँ साइकिल है। अकेले कोपेनहेगन के लोग रोज 1.13 मिलियन किमी से ज्यादा साइकिल चलाते है।
  • डेनमार्क में भ्रष्टाचार लगभग शून्य है।
  • लगभग सभी डेनिश(Danish= डेनमार्क के निवासी) तैरना जानते है। तैराकी यहाँ के प्राथमिक शिक्षा का एक आवश्यक भाग है।
  • यहाँ के लोगो का जीवन स्तर काफी उच्च है। नागरिको की स्वतंत्रता, समृद्धि, प्रजातान्त्रिक शासन, human development आदि क्षेत्रो में डेनमार्क दुनियाँ के बाकि देशो में सर्वोत्तम है।
  • यहाँ के नागरिको के आय में बहुत कम असमानता है। डेनमार्क निवासी, दुनिया में सबसे अधिक आय कमाने वाले लोगो में से है।
  • यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण होता है। पृथ्वी के उत्तरी भाग में बसे होने के कारण अलग-अलग मौसम में दिन के समय में काफी भिन्नता होती है। सर्दी के दिनों में यहाँ सूर्योदय सुबह के 8.45 के आसपास और सूर्यास्त शाम के 3.45 को हो जाता है। वही गर्मी के दिनों में सूर्योदय सुबह 4.30 को और सूर्यास्त रात के 10 बजे होता है।
  • यहाँ की पर्यावरण प्रदुषण दर बहुत कम है, लोग साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करते है। यहाँ 39% बिजली की आपूर्ती पवन ऊर्जा (wind energy) से पूरी होती है।
  • 1973 से कई सर्वे में डेनमार्क सबसे अच्छा और खुशहाल देशो में सबसे उपर है।
  • यहाँ की जनसँख्या घनत्व 130.50/किमी है।
  • यहाँ के लोगो की औसत आयु, औरत- 81.9, पुरुष- 78 है।
  • डेनिश लोग यूरोप में सबसे ज्यादा उम्र में शादी करते है यहाँ शादी की औसत उम्र 32 साल है।
  • दिसम्बर 2010 में  डेनमार्क में दुनियाँ के सबसे अधिक Broadband Subscriptions थे।
  • यूरोप में डेनमार्क ऐसा देश है,जहाँ सबसे ज्यादा रोजगार दर 75% है।
  • The world happiness report के अनुसार डेनमार्क दुनिया का सबसे ज्यादा खुशहाल देश है।
  • डेनमार्क में प्रसूति अवकाश 52 सप्ताहों का होता है। जिसमे माँ को 18 सप्ताह तक पूरी वेतन के साथ अवकाश मिलता है, और पिता को 2 हफ्ता पूरी वेतन के साथ अवकाश दिया जाता है।
  • प्रसूति अवकाश के बाद करीब 79% महिलाये अपने काम को पुनः ज्वाइन कर लेती है।
  • यहाँ के हर नागरिक को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा दिया जाता है, जो उनका मौलिक अधिकार होता है।

2. नॉर्वे (Norway):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Norway
नॉर्वे

नॉर्वे यूरोप के सबसे उत्तरी भाग में बसा देश है, जो पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव तक फैला है। इसका क्षेत्रफल 3,85,178 वर्ग किमी है। यहाँ की जनसँख्या 52,14,900 है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो(Oslo) है।

  • नार्वे दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा वैयक्तिक आय वाली देश है।
  • Human Development Index और ऐसे ही कई सर्वे में नॉर्वे टॉप रैंकिंग पाता है।
  • नॉर्वे दुनिया में सबसे अधिक विकसित लोकतंत्र और न्यायिक देश माना जाता है।
  • नॉर्वे में सालाना फीस $230 देने के बाद पब्लिक हेल्थ केयर फ्री है।
  • नॉर्वे में बेरोजगारी दर बहुत कम है।
  • नॉर्वे दुनियाँ में पांचवा सबसे बड़ा आयल उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा गैस उत्पादक देश है।
  • नार्वे में 80% वेतन के साथ, 44 सप्ताहों की प्रसूति अवकाश (maternity/paternity leave) दिया जाता है।
  • दुसरे Scandinavian देशो के तरह ही नॉर्वे भी ऐसा देश है, जहाँ प्रति व्यक्ति आय में अत्यधिक समानता है।
  • पृथ्वी में नॉर्वे ऐसा देश है, जिसने Winter Olympic में सबसे ज्यादा, कुल 303 मैडल जीते है।
  • 2012 तक नॉर्वे ने कुल 12 नोबल प्राइज जीते थे। शांति का नोबल प्राइज हर साल ओस्लो में दिया जाता है।
  • 1972 में नॉर्वे दुनिया का पहला पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना करने वाला देश बना था।
  • नॉर्वे के लोग बहुत सुन्दर और इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है।
  • नॉर्वे की आयल उत्पादकता और यहाँ की मजबूत सामाजिक व्यवस्था यहाँ के लोगो को समृद्ध बनाती है।
  • यहाँ लगभग हर किसी के पास खुद का यातायात साधन है।
  • आप यहाँ हर किसी के हाथ में iphone या कोई महंगा smartphone देख सकते है।
  • यहाँ के लोगो का स्वाथ्य बहुत अच्छा होता है, क्योंकि ये लोग पौष्टिक भोजन, साफ़ पानी और ताज़ी हवा लेते है।
  • नॉर्वे में आप गर्मी के मौसम में 24 घंटे सूर्य की रौशनी का मज़ा ले सकते है।

3.नीदरलैंड (Netherland):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Netherland
Netherland

Netherland पश्चिमी यूरोप में बसा एक देश है, जिसकी पूर्वी सीमा जर्मनी और दक्षिणी सीमा बेल्जियम से लगी है। बाकि दिशाओ से समुद्र से घिरा है। Netherland हॉलैंड के नाम से भी जाना जाता है। हॉलैंड का क्षेत्रफल 33,670 वर्ग किमी है। यहाँ की जनसँख्या 1,68,54,183 है। यहाँ की राजधानी एम्स्टर्डम(Amsterdam) है।

  • यहाँ की आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाए, शिक्षा व्यवस्था, और स्वतंत्रता इतनी अच्छी है की ये देश सबसे खुशहाल और अच्छे देशो में गिनती आता है।
  • हॉलैंड में सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है। जो इस देश को पढाई के लिए उत्तम स्थान बनाता है।
  • हॉलैंड दुनियाँ की साइकिल राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। मौसम और समय की परवाह किये बिना, यहाँ के लोग साइकिल का इस्तेमाल करते है।  इन लोगो की यही आदत इन्हें स्वस्थ और खुश बनती है।
  • यहाँ के विद्यार्थियों में बैचलर डिग्री के बाद मास्टर डिग्री लेना बहुत ही आम बात है, क्योंकि यहाँ नौकरी के लिए ये देखा जाता है की आपने अपने मास्टर डिग्री में क्या खास किया है।
  • इसके अलावा netherland में कई सारे आकर्षण है। अगर कभी आपको हॉलैंड जाने का मौका मिले तो यहाँ की सबसे आकर्षक शहर को देखे बिना मत आना। जो लोग पूरी दुनिया घूमते है उन लोगो ने भी माना है की एम्स्टर्डम के जैसा खूबसूरत शहर कोई नही।
  • अपराध और करप्शन यहाँ नही के बराबर है। पिछले दिनों खबर आई थी की यहाँ के सरकार ने यहाँ के कई जेलों को बंद करने का निर्णय लिया है। क्योंकि वहाँ कैदी ही नही है।

4. स्वीडन (Sweden)-

दुनिया के सबसे अच्छे देश: Sweden
Sweden

उत्तरी यूरोप में बसा स्वीडन, नॉर्वे के पूर्व में बसा है।  स्वीडन का क्षेत्रफल 407,340 SQ. KM और यहाँ की जनसँख्या 9,689,555 है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोल्म(Stockholm) है।

  • स्वीडन दुनिया के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। जब दुनिया में वर्ल्ड वार चल रहा था, तब ये देश शांत था।
  • स्वीडन में नए 80% वेतन के साथ 16 महीनो की प्रसूति अवकाश दिया जाता है, ताकि माता-पिता अपने बच्चे के साथ समय बिता सके।
  • hydro-power, iron ore and timber यहाँ की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती है। फिर भी telecommunications, industrial machines, chemical goods, motor vehicles, pharmaceuticals, precision equipment, home appliances, steel, iron and forestry. यहाँ का मुख्य उद्योग है।
  • स्वीडन महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित देश है।
  • स्वीडन के पर्यावरण और यहाँ की प्रकृति के लिए हमेशा इस देश की तारीफ़ होती है।
  • यहाँ की यातायात व्यवस्था बहुत ही उन्नत है। हरेक जगह रेल और सड़क लाइन से जुडी है।
  • यहाँ की मीडिया बहुत स्वतंत्र है। यही कारण है की यह की राजनीती पारदर्शी है।
  • सर्दी के दिनों में स्वीडन के कुछ जगहों में सूर्य उदय नही होता, इसलिए आपको दोपहर में भी कार की हेडलाइट्स ऑन करके चलना पड़ता है।

5. जर्मनी (Germany):

दुनिया के सबसे अच्छे देश: Germany
Germany

मध्य-यूरोप का सबसे प्रसिद्ध देश जर्मनी। शायद ही कोई होगा, जिसने जर्मनी का नाम न सुना हो। जर्मनी का कुल क्षेत्रफल 348,540 SQ. KM  और जनसँख्या 80,889,505 है। यहाँ की राजधानी बर्लिन(Berlin) है।

  • यूरोपियन यूनियन(European Union) में सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओ में से एक है जर्मनी।
  • जर्मनी में सबसे कुशल और समृद्ध मजदुर समुदाय है।
  • उद्यमिता के लिए जर्मनी दुनिया में प्रथम स्थान में है।
  • सबसे पहले ऑटोमोबाइल का निर्माण जर्मनी में ही हुआ था।
  • जर्मनी की आधारभूत संरचना और कानूनी संरचना सबसे उन्नत किस्म का है।
  • दुनियाँ के सबसे ज्यादा शिक्षित देशो में शामिल है।
  • जर्मनी सबसे अधिक आधुनिक और ही-टेक देशो में शुमार है।
  • यहाँ की शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएँ बहुत ही उन्नत है।
  • पारदर्शी राजनीती और स्थायी आर्थिक स्थिति इस देश को खुशहाल और आमिर देशो में शामिल करती है।
  • विज्ञान के क्षेत्र में जर्मनी के वैज्ञानिको ने दुनियाँ के बाकि भागो से बहुत अच्छा किया है। यहाँ के बहुत से वैज्ञानिको ने नोबल प्राइज प्राप्त किया है।
  • BMW, Volkswagen, Siemens, Audi, Adidas, Bayer, Nivea, Bosch and Mercedes-Benz ये सारी प्रतिष्ठित कंपनी जर्मनी के ही है। इनके अलावा यहाँ कई छोटे-बड़े उद्योग भी है।

6.ऑस्ट्रेलिया (Australia):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Australia
Australia

ऑस्ट्रेलिया खुद में एक महाद्वीप भी है, और एक देश भी। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे छोटे महाद्वीप है। ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,682,300 SQ. KM और यहाँ की जनसँख्या 23,490,736 है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा(Canberra) है।

  • जब भी कही जरुरत होती है, ऑस्ट्रेलियाई मदद करने में हमेशा आगे रहते है। इनका यही गुण इस देश को खुशहाल और रहने के लिए सबसे अच्छे देशो के लाइन में ला देती है।
  • प्रति व्यक्ति आय, अधिक औसत आयु, और आधुनिक और उन्नत शिक्षा व्यवस्था इस देश को दुनिया के देशो के बेहतर देशो में शामिल करती है।
  • ऑस्ट्रेलिया कई ऐसे जीवो का घर है, जो दुनियाँ में कही और नही है। जैसे- कंगारू।
  • 2015 के एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी पूंजीवादी अर्थव्यवस्थाओ में से एक है।
  • ऑस्ट्रेलिया को कई सारे प्राकृतिक विचित्रता भी मिली है। जैसे, Great Barrier Reef, Fraser Island.

7.स्विट्ज़रलैंड (Switzerland):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Switzerland
Switzerland

स्पेन, जर्मनी और इटली के बीच बसा यह देश स्विट्ज़रलैंड ने दुनियाँ में अपनी अलग पहचान बनाया है। इसका क्षेत्रफल 41,285 वर्ग किमी है, और यहाँ की जनसँख्या 82,11,700 है। स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न (Bern) है।

  • स्विट्ज़रलैंड रहने के लिए सबसे अच्छे देशो में से इसलिए है, क्योंकि स्विट्ज़रलैंड अपने लोगो को बेहतर जिंदगी, भरोसा, सुरक्षा, सम्पदा, और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराती है।
  • स्विट्ज़रलैंड के निवासियों ने बहुत ही कम समय में यहाँ की शहरो को कल्पना से परे Hi-Tech societies में बदल दिया है।
  • स्विट्ज़रलैंड दुनियाँ में सबसे आकर्षक और आधुनिक Hi-Tech पर्यटन प्रदान करता है।
  • यहाँ के लोग यहाँ की 7.2 मिलियन की जनसँख्या और अलग-अलग भाषाओ को बड़े ही उत्साह से मजे लेती है।
  • अगर स्थायी अर्थव्यवस्था की बात हो, तो स्विट्ज़रलैंड प्रथम 5 देशो में शामिल है। यहाँ की स्थायी राजनीती और उसकी पारदर्शिता निवेशको को आकर्षित करती है।
  • The International Committee of Red Cross (ICRC) का यहा मुख्यालय है।
  • यहाँ की घडी बनाने वाली कुछ कंपनियों ने दुनियाँ में खासी नाम कमाई है। जैसे-Tag Heuer, Rado, Omega and Rolex.
  • स्विशबैंक अपने नाम से ही प्रसिद्ध है।
  • “Pride of Switzerland” के नाम से प्रसिद्ध यहाँ की Zurich शहर, अपने उच्च जीवन स्तर और हर पहलु से काफी बेहतर है।

8.फ़िनलैंड (Finland):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Finland
Finland

फ़िनलैंड उत्तर यूरोप में स्वीडन और रूस के बीच बसा एक देश है। इसका क्षेत्रफल 338,424 वर्ग किमी और जनसँख्या 5,471,753 है। यहाँ  की जनसँख्या घनत्व 18/km2 है। फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी(Helsinki) है।

  • विभिन्न सर्वे में फ़िनलैंड बेहतर स्थान प्राप्त करता है।
  • दुसरे विश्वयुद्ध के बाद फ़िनलैंड में औद्योगीकरण बहुत ही तेजी से हुआ है, जिस कारण फ़िनलैंड की अर्थव्यवस्था स्वीडन, यूके, फ्रांस और जर्मनी जैसा हुआ।
  • machinery, equipment, electronics, metals and chemicals के निर्माण में फ़िनलैंड अग्रणी देश है।
  • फ़िनलैंड दुनियाँ की सबसे अच्छी शिक्षा व्यवस्था देता है।  यहाँ बहुत ही मुश्किल से कोई स्टूडेंट फ़ैल होता है। यहाँ की शाक्षरता दर 100% है। फिन्न्स(Finns= फ़िनलैंड के निवासी) बच्चे दुनियाँ के बेस्ट रीडर होते है।
  • फ़िनलैंड में बहुत ही ज्यादा संख्या में झीले है। यहाँ के लोग छुट्टियों में झीलों और प्राकृतिक जगहों में जाना पसंद करते है।
  • यहाँ की 80% परिवारों के पास एक झील है। यहाँ करीब 1,87,888 से भी अधिक झील है। अगर दुनियाँ में कभी पानी की कमी हो जाए, तो भी फिन्स के नहाने में 4 बाल्टी पानी ख़तम करेंगे :P ।
  • दुसरे देशो की तुलना में फिन्न्स ऐसे लोग है, जिनके पास सबसे अधिक ईमेल एड्रेस और हर किसी के पास एक से ज्यादा मोबाइल फोंस है।
  • मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया फ़िनलैंड की ही कंपनी है।
  • फ़िनलैंड में अत्यधिक विकसित यातायात व्यवस्था है।
  • फ़िनलैंड के लोगो की बेहतरीन जीवन स्तर, उच्च औसत आयु, healthy work and life balance, उच्च शाक्षरता दर, उन्नत चिकित्सा सुविधा और बहुत ही कम करप्शन इस देश को सर्वोत्तम देशो की सूचि में शामिल करता है।

9. आइसलैंड (Iceland):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Iceland
Iceland

आइसलैंड उत्तरी अटलांटिक और आर्कटिक सागर के बीच ग्रीनलैंड के पूर्व दिशा में बसा एक द्वीप है। यहाँ का क्षेत्रफल 1,02,775 वर्ग किमी और जनसँख्या 3,29,100 है। आइसलैंड की राजधानी Reykjavík है।

  • आइसलैंड अपने नागरिको से कम टैक्स लेने वाले देशो में से है।
  • अपने नागरिको को उन्नत किस्म की स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा मुहैया कराती है।
  • अच्छी अर्थव्यवस्था, स्थायी सामाजिक और राजनितिक समानता आदि के लिए आइसलैंड जाना जाता है।
  • 2013 में आइसलैंड तेरहवा सबसे विकसित देश बना था।
  • आइसलैंड लगभग पूरी तरह Renewable Energy पर निर्भर करता है।
  • आइसलैंड में एक भी निजी अस्पताल नही है।
  • आइसलैंड का शाक्षरता दर 99.9% है। यहाँ आप हर किसी को किताबे खरीदते और पढ़ते देख सकते है।
  • Forbes की एक सूचि, टॉप 10 Cleanest Country में आइसलैंड 93.5 अंको के साथ पहले स्थान पे था।
  • 15 सबसे धनी देशो में एक है।
  • आइसलैंड में कोई आर्मी नही है। बल्कि, यहाँ खास तरह की रेस्क्यू टीम और Coast gaurds होते है।
  • हाइड्रोइलेक्ट्रिक और जियोथर्मल एनर्जी का ये बहुत बड़ा स्रोत है।
  • बिजली की यहाँ कोई समस्या नही रहती। दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक देश है।
  • यहाँ 9 महीने की प्रसूति अवकाश दिया जाता है। वो भी पूरी वेतन के साथ। माता पिता इस अवकाश को बाँट भी सकते है।
  • आइसलैंड में अपराध दर लगभग जीरो है। इसी कारण यहाँ की किसी भी बैंक में कोई गनमैन या पुलिसवाला नही रहता।
  • आपको दुनिया की सबसे ताज़ी और साफ़ वातावरण आइसलैंड में ही मिलेगी। इसलिए स्वस्थ जीवन बिताने के लिए टॉप 10 देश में से है।
  • यहाँ कई सक्रीय ज्वालामुखी और कई बड़े ग्लासिएर्स है।
  • The Institute of Economics and Peace ने इसे दुनिया का लगातार सात वर्षो से सबसे शांत देश माना है।
  • आइसलैंड में रेलवे नही है।
  • आइसलैंड ने 4 बार Miss World का ख़िताब जिता है।
  • यहाँ की संसद 1000 साल से भी पुरानी है।

10.जापान (Japan):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Japan
Japan

जापान पूर्वी एशिया का सबसे आधुनिक, प्रसिद्ध और ख्याति प्राप्त देस है। दुनिया में शायद ही कोई इंसान ऐसे होगा जिसने जापान का नाम ना सुना हो। इसे सूर्योदय का देश भी कहा जाता है। कई द्वीपों से मिल के बना इस देश का क्षेत्रफल 364,560 SQ. KM और यहाँ की जनशंख्या 127,131,800 है। जापान की राजधानी अतिआधुनिक शहर टोक्यो(Tokyo) है।

  • दुनियाँ की सबसे अधिक शिक्षित और तकनिकी रूप से विकसित Hi-Tech देश है जापान।
  • मजबूत धार्मिक स्वतंत्रता, जबरदस्त स्वास्थ्य सुविधाएँ, अत्यधिक शाक्षरता दर, अत्यधिक औसत आयु कुछ मुख्य कारण है, जो इस देश को बाकी दुनियाँ से ऊपर करती है।
  • जापान ऐसा देश है जहाँ बीमारीयों से मरने वालो की संख्या बहुत ही कम है। बाकि देशो की तरह बीमारी यहाँ की कोई समस्या नही  है।
  • जापान में सफाई कर्मी को हेल्थ इंजिनियर कहा जाता है। और इस जॉब को पाना आसान नही है। उसके लिए एक बेचलर कोर्स करना पड़ता है। और इस जॉब के लिए यहाँ करीब $8000 वेतन मिलता है। वहीँ बाकि देशो में इस काम के लिए मुश्किल से $300 दिया जाता है।
  • नियम और कानून को मानना जापानवासियों के प्रकृति में होता है। उनका यही गुण जापान को आठवा सबसे सुरक्षित देश बनता है।
  • जापान के लोगो की एक और खास बात है वो है इनकी ईमानदारी और दयालुपन। जापान के लोगो के ईमानदारी की मिशाल सारी दुनियाँ देती है।
  • जापान एक आविष्कारक देश के रूप में जाना जाता है। जापान ने बड़े ही आसानी से अपने ऐतिहासिक कल्चर और आधुनिकता में तालमेल बिठाया है। आये दिन जापान अपने अविष्कारों से दुनिया को चौकाती रहती है।

11. न्यू-ज़ीलैण्ड (New-Zealand):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : New zealand
New Zealand

ऑस्ट्रेलिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में बसा ये देश आकार में ज्यादा बड़ा नही है। इसका कुल क्षेत्रफल 263,310 SQ. KM और यहाँ की जनसँख्या 4,509,700 है। न्यू-ज़ीलैण्ड की राजधानी वेलिंगटन(Wellington) है।

  • Corruptions Perception Index के अनुसार न्यू-ज़ीलैण्ड सबसे कम करप्शन वाले देशो में से है।
  • दुनियाँ में किसी स्थान का सबसे लम्बा नाम है तो वो है न्यू-जीलैंड के एक पहाड़ का। और वो नाम है: “Taumatawhakatangihangakoauauotamateapokaiwhenuakitanatahu”
  • यहाँ की पर्यटकों को आकर्षित करने वाले चीजो में से एक है ऑकलैंड का स्काई टावर जो करीब 1076 फीट ऊँची है।
  • इस देश की मुख्य बाते जैसे, आर्थिक आजादी, रोजगार, समृधि, बहुत कम करप्शन, और उच्च जीवन स्तर न्यू-ज़ीलैण्ड को बेहतर देशो में शामिल करता है।

12. आयरलैंड(Ireland):

दुनिया के सबसे अच्छे देश : Ireland
Ireland

यह देश एक छोटा सा द्वीप है जो अटलांटिक सागर के बीचो-बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल 68,890 SQ. KM और जनसँख्या 4,612,719 है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन(Dublin) है।

  • प्रकृति ने इस देश को प्राकृतिक सुन्दरता के साथ अच्छे लोगो का तोहफा दिया है।
  • आयरलैंड भले ही छोटा सा देश हो पर दुनिया के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है।
  • यही एकमात्र देश है जो राष्ट्रिय चिन्ह में संगीत यंत्र का उपयोग करता है।
  • ये देश बहुत हरा-भरा है। इसलिए यहाँ के लोगो के साथ-साथ अन्य जीवो के लिए भी दुनिया के दुसरे जगहों से बेहतर खाना उपलब्ध है। अगर आपको Healthy और स्वादिष्ट भोजन का मज़ा लेना है, तो एक बार आयरलैंड जरुर जाइये।
  • आयरलैंड गोल्फ का घर जैसा है। इसलिए यहाँ से कई मशहूर गोल्फर निकले है।

दुनियाँ कई सारी विचित्रताओ से भरी पड़ी है। एक ओर जहाँ कुछ देश ऐसे है जहाँ जिंदगी मुश्किल और तकलीफों में है, वही दूसरी ओर धरती को स्वर्ग बनाते देश भी है। आप जहाँ रहते है, वहां अगर आप खुश नही है, सोचते है की इस दुनियाँ में अच्छाई अब नही रही, या भ्रष्टाचार या अपराधो के बीच जी रहे है। तो एक बार इन देशो में जा के जरुर देखें।

(नोट- ये जानकारी विभिन्न अलग-अलग प्रमाणित स्रोतों से लिए गये है, अधिक जानकारी के लिए ब्लॉग एडमिन से संपर्क करे।)


इन देशो के अलावा और भी देश है जो अपनी विशेषताए रखती है। ये लिस्ट और भी लम्बी हो सकती है। पर समय और संसाधन की कमी के कारण हम इतना ही जानकारी आपको दे पा रहे है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई तो क्यों ना इस रोचक जानकारी को अपने लोगो के साथ बांटे। अभी शेयर करे।

अगर आप ऐसे ही जानकारी पाना चाहते है तो अपने विचार हमें कमेंट के माध्यम से बताये। ऐसी रोचक जानकारी अगर आपके पास भी है तो हमारे पाठको के साथ शेयर करे अपनी लेख हमें भेजे या फेसबुक में हमसे संपर्क करे नये नये अपडेट पाने के लिए हमसे फेसबुक में जुड़े। 

आपके लिए खास:

29 comments

Avatar
Aaryan फ़रवरी 21, 2022 - 1:47 पूर्वाह्न

57 मुस्लिम देशो में से एक भी देश लिस्ट में नहीं है

Reply
Avatar
Golu Verma जुलाई 10, 2022 - 6:42 अपराह्न

Unko biwi aur baccho se fursat milega tabhi to desh pe dhyan denge bas Population badhane ka kaam karte Hain ye desh

Reply
Avatar
Ramakant kumar जनवरी 17, 2018 - 6:32 अपराह्न

Baht Acha hai

Reply
Avatar
Rajnish kumar नवम्बर 26, 2017 - 10:07 अपराह्न

Afsos ki bat he ki ham wanha jake rahna chate lekin apna bharat wos tarah se nahi banana chate,

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais नवम्बर 27, 2017 - 12:49 अपराह्न

बात तो जरुर अफ़सोस की है रजनीश कुमार जी,

Reply
Avatar
Rahul अक्टूबर 23, 2017 - 1:47 अपराह्न

Baht badiya

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अक्टूबर 23, 2017 - 7:41 अपराह्न

बहुत-बहुत धन्यवाद राहुल।

Reply
Avatar
अरुण अक्टूबर 22, 2017 - 1:17 अपराह्न

बहुत ही अच्छी व ज्ञानवरधक जानकारी दी गई है ।

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais अक्टूबर 22, 2017 - 3:58 अपराह्न

धन्यवाद अरुण,

Reply
Avatar
Raja सितम्बर 13, 2017 - 4:59 अपराह्न

Sir namashkar sir hume job kar n hai canda me

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais सितम्बर 14, 2017 - 11:41 पूर्वाह्न

उम्मीद है आपका सपना जल्दी पूरा होगा….

Reply
Avatar
pradeep singh सितम्बर 2, 2017 - 9:43 पूर्वाह्न

Nice contery muje bhi Jana he

Reply
Avatar
Chverma अगस्त 31, 2017 - 6:28 अपराह्न

I want to go denmark

Reply
Avatar
Deepak Shakya जुलाई 4, 2017 - 10:47 पूर्वाह्न

Sir mujhe sabhi viksit desho ki list chahiye
Or vikassil desho ki bhi

Reply
ApratimGroup
ApratimGroup जुलाई 4, 2017 - 3:11 अपराह्न

Deepak Shakya ji, we will definitely help you, please contact us at [email protected].

Reply
Avatar
sujeet sharma मई 22, 2017 - 9:39 अपराह्न

Duniya apne bachaw ke liye nahi dusare ki barbadi ka beej kyo bote ja raha hai,
Fore example ashtra shastra banana, kisi ka achhe kam ko nahi dekh pana etc.

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais मई 23, 2017 - 8:44 पूर्वाह्न

सुजीत जी, यही तो दुर्भाग्य है इस आधुनिक दुनिया का…

Reply
Avatar
अशोक कुमार शुक्ल मई 16, 2017 - 5:48 अपराह्न

आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Reply
Avatar
Kamlesh solera harjanpura अप्रैल 26, 2017 - 10:08 अपराह्न

i want live in denmark Denmark is a good country.

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais अप्रैल 27, 2017 - 2:24 अपराह्न

Best wishes for your dream

Reply
Avatar
rakesh kumar jaiswal अप्रैल 11, 2017 - 5:13 अपराह्न

i am B tech student,mai Denmark me rahna chahta hu, thanku

Reply
Sandeep Kumar Singh
Sandeep Kumar Singh अप्रैल 11, 2017 - 8:05 अपराह्न

I hope apka sapna jald poora ho……

Reply
Avatar
rakesh kumar jaiswal अप्रैल 11, 2017 - 5:11 अपराह्न

kya baat mujhe bahut pasant aaya mai Denmark jana chahta hu

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais मई 23, 2017 - 8:43 पूर्वाह्न

जी बिलकुल जाइये… बेस्ट ऑफ़ लक..

Reply
Avatar
krishan अप्रैल 3, 2017 - 12:54 अपराह्न

padne me itna acha lag raha to waha rahne me aur maza ata hoga

Reply
Chandan Bais
Chandan Bais अप्रैल 3, 2017 - 1:59 अपराह्न

हां बिलकुल, आप खुद घूम आइये कही से..

Reply
Avatar
pintu सितम्बर 26, 2016 - 1:38 अपराह्न

hame job karni hai us a conada me

Reply
Avatar
Awara Lucky सितम्बर 27, 2016 - 7:54 पूर्वाह्न

Best Of Luck Pintu G

Reply
Avatar
virendra अप्रैल 2, 2016 - 11:03 अपराह्न

Bahut hi achi jankari. Thank you

Reply

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.